'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' फेम आयशा ने फिर लगाए ठुमके, इस बार भी सादगी से जीता लोगों का दिल

'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर थिरकती वायरल गर्ल आयशा एक नए वीडियो के साथ फिर आई हैं। आयशा का एक और डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो किसी भी शख्स को आम से कब खास बना दे, कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मेरा दिल ये पुकारे आजा गाना आजकल लोगों की जुबां पर खूब चढ़ा हुआ है। इस गाने पर दोस्त की शादी में ठुमके लगाने वाली आयशा ने सिर्फ एक वीडियो से जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। आज आयशा मशहूर हो चुकी हैं और हर कोई उनके बारे में जानता है। वीडियो वायरल होने के बाद आयशा के तीन लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स बढ़े हैं। अब इस वायरल गर्ल का एक और डांस वीडियो सुर्खियों में हैं, जिसमें वे बत्तियां बुछाई रखदीं गाने में एक बार फिर थिरकती नजर आ रही हैं। इस बार आयशा अकेली नहीं, बल्कि दो और लड़कियों के साथ ठुमके लगा रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग फिर से आयशा के डांस स्टेप्स पर प्यार लुटा रहे हैं।

फिर छाई 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' फेम

फिर छाई 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' फेम

बीते दिनों लता मंगेशकर के मशहूर गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर आयशा ने दोस्त की शादी में डांस किया था। इस डांस के लिए उन्होंने कोई तैयारी नहीं की थी। आयशा के डांस स्टेप्स और उनकी खूबसूरती के लोग इस कदर कायल हो गए, कि देखते ही देखते उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। अब आयशा एक और गाने पर थिरकती हुईं नजर आ रही हैं।

फिर से वायरल हुआ वीडियो

आयशा नाम की इस वायरल गर्ल ने इस बार भी वही ड्रेस पहनी हुई है, जो पहले पहनी थी। इसी ड्रेस में आयशा ने कई बार परफॉर्म किया है। कराची स्थिति टेलीविजन स्टेशन ने शुक्रवार को इस पाकिस्तानी लड़की का इंटरव्यू लिया।

वायरल होने पर बढ़े 3 लाख फॉलोवर्स

वायरल होने पर बढ़े 3 लाख फॉलोवर्स

होस्ट निदा यासिर से बात करते हुए आयशा ने कहा कि उनके इंस्टाग्राम पर मेरा दिल ये पुकारे आजा वीडियो के वायरल होने के बाद से तीन लाख और फॉलोवर्स जुड़ गए हैं। लोग इस गाने के रील्स और वीडियोज बनाकर इसे खूब वायरल कर रहे हैं।

आम से खास बन गईं आयशा

आम से खास बन गईं आयशा

रातों रात आयशा आम से खास लड़की बन गईं। गाना इतना वायरल हुआ कि वे अब सेलिब्रिटी के तौर पर जानी जा रही हैं। गाना टिकटॉक पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों ने इसपर मजेदार कमेंट किए हैं और उनका मनोबल भी खूब बढ़ाया है।

वीडियो को पसंद कर रहे लोग

वीडियो को पसंद कर रहे लोग

पाकिस्तान ही नहीं, भारत में भी लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने कहा कि इस वीडियो में किसी भी तरह की न्यूडिटी नहीं है। इतना सिंपल वीडियो तेजी से वायरल हो गया। तभी आयशा ने भी कहा कि तीन दिनों तक उन्हें पता ही नहीं लगा कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रातोंरात फेमस हुई पाकिस्तानी गर्ल

रातोंरात फेमस हुई पाकिस्तानी गर्ल

लोग आयशा की खूबसूरती और सादगी को खूब पसंद कर रहे हैं। आयशा का सादगी भरा अंदाज सभी को पसंद आ रहा है। दोस्त की शादी में डांस करते हुए आयशा को पता भी नहीं रहा होगा कि उनका एक वीडियो उन्हें रातोंरात फेमस कर देगा। अब सभी लोग उनके वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+