गलती से बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए 57 करोड़, मजे-मजे में खर्च कर दिए...लेकिन अब बेचना पड़ेगा घर, जानिए क्यों
बैंको के डिजिटल होने से काफी सुविधा हो गई है। पैसें लेने हों या देने चुटकी बजाते ही झट से इस बैंक अकाउंट से उस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं। कई बार गलती से किसी गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। ऐसी स्
नई दिल्ली,1 सितंबर: बैंको के डिजिटल होने से काफी सुविधा हो गई है। पैसें लेने हों या देने चुटकी बजाते ही झट से इस बैंक अकाउंट से उस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं। कई बार गलती से किसी गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। ऐसी स्थिती में बैंक अकाउंट के खाता धारक को वो पैसे वापस करने पड़ते हैं। ऐसे मामले भारत में आए दिन देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है,जहां गलती से भारी भारकम रकम एक महिला के बैंक अकाउंट में आई और उसने वो पैसे वापस करने की जगह तुरंत खर्च कर दिये। मामले का पता चलते है इस पर एक्शन लिया गया अब महिला को कोर्ट ने आदेश दिया है कि सारी रकम ब्याज सहित वापस लौटानी है। जिसके लिए उसे घर भी बेचना पड़ेगा।

ये है वो महिला
सामने आई खबर के मुताबिक थेवामनोगरी मनिवेल ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं। मनिवेल को मई साल 2021 में 10.4 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर उनके बैंक अकाउंट में मिले थे जिसके बाद उन्होंने बिना जांच पड़ता किये वो पैसे कुछ दिनों में खर्च कर दिये। भारतीय रुपये के हिसाब से तकरीबन 57 करोड़ रुपये उनके बैंक अकाउंट में आये थे।

कहां से आये थे इतने पैसे
क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंज क्रिप्टो डॉट कॉम सिंगापुर में स्थित जानी मानी कंपनी है। यह कंपनी जब रिफंड का काम निपटा रही थी तो उस समय कंपनी को $ 100 का रिफंड मनिवेल को करना था $ 100 की जगह कंपनी ने $ 10,474,143 ट्रांसफर कर दिए। ट्रांसफर के कुछ दिनो बाद जब दिसंबर 2021 में कंपनी का ऑडिट हुआ तो उस समय मामला सामने आया। कंपनी ने इसके संबंध में एक्शन लिया और पूरा मामला कोर्ट में पहुंचा।

यहां किये पैसे खर्च
मनिवेल को पैसे मिलते ही पैसे खर्च करने शुरु कर दिये। मनिवेल ने पैसों को गिफ्ट के रूप में अपने परिवाल वालों के बीच बांटे। उन्होंने अपनी बेटी और बहन सहित अपने परिवार के कुल 6 लोगों के बीच पैसे बांटे। उन्होंने मेलबर्न के हाई प्रोफाइल इलाके में मंहगा घर भी लिया जिसे उन्होंने अपनी बहन को गिफ्ट किया। इसके अलावा बाकी पैसे भी प्रोपर्टी में लगा दिये, इसके साथ ही बाकी के पैसे जांइट अकाउंट में डाले।

अब करने होंगे पैसे वापस
मामले का खुलासा होते ही कंपना ने एक्शन लिया और मामला कोर्ट में जा पहुंचा। मामले की लंबी सुनवाई होने के बाद फैसला सिंगापुर की कंपनी क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंज क्रिप्टो डॉट कॉम के पक्ष में गया, जिसके बाद मनिवेल को फैसला सुनाया गया कि सारे पैसे वो भी 10 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस कंपनी को लौटाने हैं।

बेचना होगा घर
मनिवले को पैसे लौटाने के लिए अब खरिदा हुआ घर बेचना होगा जिसे उन्होंने खरीद कर अपनी बहन को गिफ्ट के रूप में दे दिया है। घर को बेचने का आदेश कोर्ट ने दे दिया है।साथ अन्य संपत्तियों को भी वापस करने की मांग की गई है। मामला बस लौटाने तक सीमीत नहीं था कोर्ट के आदेश के अनुसार मनिवेल को अब रकम के साथ उसका ब्याज भी चुकाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications