मुस्लिम लड़के को बीमारी लेकिन लोगों ने बना दिया हनुमान का अवतार
नई दिल्ली। दुनिया अजूबों का मेला है, लोग धरती पर कहीं भी रहें लेकिन अंधविश्वासी लोग हर जगह मिलते हैं। आजकल इसी कुप्रथा की भेंट चढ़ रहा है इंडोनेशिया यह मुस्लिम बच्चा जिसका नाम है रेहान है और उसकी उम्र 13 साल है।
उसके शरीर और मुंह पर इस समय खूब सारे बाल उग आये हैं जिसके कारण लोगों ने उसे भगवान हनुमान का अवतार मान लिया है। कुछ लोग उसका मजाक उड़ाते हैं तो कुछ लोग उसे घृणित नजरों से देखते हैं। एक तो वो मुस्लिम है और ऊपर से लोग उसे भगवान हनुमान कहते हैं तो ये बात मु्स्लिम परिवारों को अच्छी नहीं लगती है और इस कारण वो रेहान को तिरस्कृत नजरों से देखते हैं।
दरअसल मोहम्मद रेहान गंभीर जेनेटिक बीमारी 'वेयरवोल्फ सिंड्रोम' से ग्रसित है, जिसकी वजह से उसके पूरे शरीर पर घने और लंबे बाल उग आए हैं जिसके कारण उसका शरीर एक काले मंकी की तरह हो गया है।
रेहान को है अपने परिवार का सपोर्ट
लेकिन रेहान इतनी तकलीफों के बीच में मुस्कुराता रहता है क्योंकि उसका परिवार उसे बेइंतहा प्यार करता है, हालांकि वो गरीब परिवार से है इस कारण उसका पर्याप्त इलाज नहीं हो पा रहा है लेकिन फिर भी अपनों के प्यार ने उसे शक्ति दे रखी है और उसे उम्मीद है कि वो एक दिन पूरा सही हो जायेगा। वो कहता है कि जिस हनुमान से लोग मेरी तुलना करते हैं ना, वो ही मुझे एक दिन सही कर देंगे।
आप भी देखिये दर्द में भी मुस्कुराता रेहान का वीडियो..













Click it and Unblock the Notifications