दुनिया के सबसे लंबे बाल वाली महिला को मिला लाइफ-पार्टनर, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला आशा मंडेला को अब जीवन साथी मिल गया है। फ्लोरिडा की रहने वाली आशा मंडेला से शादी केन्या के हेयर ड्रेसर इमानुएल शेग ने की हैं, वो आशा के बालों पर ही सबसे पहले फिदा हुए थे।
जुड़वा बच्चों की मां तो एक लेकिन बाप अलग-अलग, DNA टेस्ट में खुलासा

आशा के बालों का वजन बीस किलो हैं और लंबाई 55 फीट है, अपनी इसी खूबी के कारण आशा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। उनकी उम्र पचास साल है और उन्होंने शादी ना करने का फैसला कर लिया था क्योंकि उनके लंबे बालों के कारण कोई उन्हें पसंद ही नहीं करता था लेकिन किस्मत ने उन्हें मौका दिया और फेसबुक पर एक दिन उनकी मुलाकात केन्या के इमानुएल शेग से हो गई।
55 फीट लंबे बालों वाली महिला को मिला पार्टनर
यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर शादी में, दोनों की शादी को आठ महीने हो चुके हैं और दोनों साथ में काफी खुश हैं। आशा को डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वो अपने बाल कटवा लें क्योंकि इतने भारी बाल उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं है, उसके बोझ से उन्हें गर्दन और पीठ में दिक्कत हो सकती है लेकिन आशा और उनके पति को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
अजब-गजब: इस पोस्टमैन ने पैदा किये 1300 बच्चे वो भी ..अवैध..












Click it and Unblock the Notifications