मैकडॉनल्ड में ऐसा क्या हुआ जो महिला कर्मचारी से ही भिड़ बैठा ग्राहक, Video वायरल

नई दिल्ली। नए साल की शाम फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग के मैकडोनाल्ड आउटलेट में कर्मचारी के साथ एक ग्राहक ने जरा सी बात पर बुरी तरह मारपीट कर दी। दरअसल डेनियल टेलर नाम का शख्स मैकडोनाल्ड में अपना आर्डर लेने के बाद काउंटर पर स्ट्रा मांगने पहुंचा। वहां मौजूद महिला कर्मचारी यासमीन जेम्स ने कहा कि प्लास्टिक पर बैन के चलते हमें लॉबी में स्ट्रा रखने पर मनाही है। लेकिन शख्स इस बात से भड़क गया और यासमीन पर हमला कर दिया। यासमीन ने पहले उसे पीछे हटाने की कोशिश की लेकिन आखिरकार उसने पलटवार करना शुरू किया।

McDonald woman employee attacked badly by customer for not giving straw

दोनों के बीच मारपीट का वीडियो वहां मौजूद एक महिला ने बना लिया। महिला के बच्चों ने जब इसे फेसबुक पर शेयर किया तो वहां से जा चुके आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने टेलर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में मालूम हुआ है कि शख्स शराब के नशे में था। उसपर बल के गौरकानूनी प्रयोग का चार्ज लगा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स काउंटर पर पूरी तरह से झुककर महिला पर हमला कर रहा है जिसके बाद महिला उसका जवाब देती है।

टेलर काउंटर के दूसरी ओर खड़े एक शख्स को मैनेजर समझकर उससे कहता है मैं चाहता हूं इस औरत को नौकरी से निकाला जाए। छोटी सी बात पर किसी से मारपीट का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले आते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जेएनयू के पीएचडी स्कॉलर की पहाड़ से गिरकर मौत, सामने आया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+