जेएनयू के पीएचडी स्कॉलर की पहाड़ से गिरकर मौत, सामने आया वीडियो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय परिसर में एक छात्र की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। पीएचडी स्कॉलर प्रवीण तिवारी की मौत उस समय हुई जब वो पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और पैर फिसल गया। जिससे वो नीचे आकर गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, माना जा रहा है उनका कोई साथी ही ये वीडियो बना रहा था।

पुलिस ने बताया है कि प्रवीण 30 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ जेएनयू कैंपस के पासपार्थसारथी रॉक्स घूमने गए थे। यहीं वो पहाड़ी पर चढ़ाई कर रहे था। इसे दौरान जिस पत्थर को पकड़कर वो ऊपर चढ़ना चाह रहे थे वो खिसक गया। इससे वह नीचे गिर गए। साथी छात्र प्रवीण को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रवीण कुमार मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के रहने वाले थे। पिछले छह सालों से दिल्ली में रहकर ही पढ़ रहे थे। तिवारी सोशल स्टडीज में पीएचडी कर रहे थे और जेएनयू के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में रहते थे। छात्र की मौत से उनके साथियों और परिवार में शोक का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications