VIDEO: आखिर 100 से ज्यादा सांपों के साथ घर में क्या कर रहा था अकेला इंसान? अब इस हाल में पुलिस को मिला

नई दिल्ली, 22 जनवरी: अमेरिका के मैरीलैंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर घर में एक शख्स का शव मिला। जब पुलिस की टीम अंदर पहुंची, तो वो हैरान रह गए। उस घर में 100 से ज्यादा सांपों का डेरा था। अभी तक शख्स की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन इतने ज्यादा सांप होने आसपास के लोग खौफजदा हैं। (वीडियो-नीचे)

बेहोश मिला शख्स

बेहोश मिला शख्स

चार्ल्स काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया एक शख्स ने पुलिस को खबर दी कि उसका पड़ोसी काफी वक्त से नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस की एक टीम उसके घर की जांच करने पहुंची। जब वो अंदर गए तो वो शख्स बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसको अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जब टीम ने घर की तलाशी ली, तो वहां चारों ओर सांप ही सांप थे।

अंदर से लॉक था घर

अंदर से लॉक था घर

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दमकल कर्मचारियों ने घर के सामने वाले दरवाजे को तोड़कर रास्ता बनाया था, क्योंकि वो अंदर से लॉक था। अभी तक उस शख्स की पहचान नहीं उजागर की गई है। जब डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित किया, तो उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। प्रारंभिक जांच में अभी तक किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है।

14 फीट का अजगर भी था अंदर

14 फीट का अजगर भी था अंदर

वहीं जांच दल को घर के अंदर 100 से ज्यादा सांप मिले हैं, जिसके बारे में पड़ोसियों को कोई खबर नहीं थी। पुलिस के मुताबिक चार्ल्स काउंटी एनिमल कंट्रोल उत्तरी कैरोलिना और वर्जीनिया के विशेषज्ञों के साथ सांपों का बचाने की कोशिश की जा रही है। पड़ोसियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वो पूरा ध्यान रख रहे हैं कि सांप आसपास ना जा पाएं। जांच करने पर पता चला कि घर में जहरीले और बिना जहर वाले, दोनों तरह के सांप थे। इसमें 14 फुट का बर्मी अजगर सबसे बड़ा सांप है। हालांकि ये नहीं पता चला कि वो इनके साथ क्या कर रहा था?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+