जमीन के नीचे से निकल रहीं आग की लपटें, भारत के इस राज्य में आखिर क्यों हो रहा ऐसा?
इंफाल। पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मणिपुर के एक इलाके में पहाड़ी पर आग की लपटें निकल रही हैं। यह आग रहस्यमय है,क्योंकि यह जमीन के नीचे से लगी है। इसे देखने के लिए चट्टानों पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा है। भू-विशेषज्ञ इस आग की वजह जानने में जुटे हैं। वहीं, कांगपोकपी जिला प्रशासन के अधिकारी भी निरीक्षण करने के लिए गए हुए हैं।

आखिर कैसे निकल रही आग?
कांगपोकपी पहाड़ी क्षेत्र है। वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर भूमि क्यों धधक रही है। तस्वीरों में दिख रहा है कि, कहीं-कहीं तो राख बन गई है। वहीं, कई जगह की आग की लपटें निकल रही हैं।

सामने आई ये तस्वीरें
कांगपोकपी जिला प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि की है। कई अधिकारी वहां गए। उनका कहना है कि, वे उस जगह को देखकर आए हैं, जहां जमीन के नीचे से आग की लपटें निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

क्या बोले एसडीओ?
एसडीओ कांगचुप गेलजांग-टी ओपेंड्रो सिंह कहते हैं, "यह चौंकाने वाला है। जमीन में आग लगी है।' उन्होंने कहा कि, हम जो देख रहे हैं, वो संभवतः बायोमास प्रज्वलन है, जो कांगचुप मखोम गांव के आस-पास विभिन्न स्थानों पर उत्सर्जित होता है। यह सामने आया है कि, जहां केले के खेती होती है वहां कुछ क्षेत्र इस तरह के बायोमास प्रज्वलन से प्रभावित होता है।

होती थी केले की खेती
कांगपोकपी जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि, उन्होंने उस स्थान का निरीक्षण करने के लिए कांगचुप मखोम का दौरा किया, जहां जमीन के नीचे से आग की लपटें निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि, उक्त स्थान पर भी केले की खेती होती थी। उन्होंने कहा कि, अब मैं इस बारे में उच्च अधिकारी को रिपोर्ट भेजूंगा और फिर आवश्यक कार्रवाई होगी।'












Click it and Unblock the Notifications