'रूम शेयर के लिए कोई साथी चाहिए', बेंगलुरु में लकी अली के कॉन्सर्ट में प्लेकार्ड लेकर पहुंचा युवक
नई दिल्ली, सितंबर 26। भारत में हाई टेक इंडस्ट्री का हब कहे जाने वाला बेंगलुरु शहर रहने के लिहाज से कितना महंगा है यह वहां रहने वाला कोई व्यक्ति ही बता सकता है। अक्सर शहरों में नौकरी के लिए आए युवा रूम या फ्लैट शेयर कर रहते हैं, जिससे कि उन्हें आधा किराया देना पड़ता है, लेकिन आजकल तो रूम शेयर करने के लिए फ्लैटमेट्स की भी खोज करनी पड़ती है, क्योंकि फ्लैट शेयर उसी व्यक्ति के साथ हो सकता है, जिससे आपके विचार आपका लाइफस्टाइल कुछ मिलता-जुलता हो।

लकी अली के कॉन्सर्ट में पहुंचा युवक
फ्लैटमेट्स को ढूंढने के लिए हमें काफी मशक्कत करनी पड़ती है, लेकिन थोड़ा सा दिमाग लगाएं तो यह इतना मुश्किल भी नहीं है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक इंडियन सिंगर लकी अली के लाइव कॉन्सर्ट में एक प्लेकार्ड लेकर जाता है, जिसपर लिखा है कि उसे फ्लैटमेट्स की जरूरत है। फ्लैटमेट्स की तलाश में इस युवक का तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

क्या लिखा है वायरल फोटो पर?
ट्विटर पर शुभ खंडेलवाल नाम के एक यूजर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "आप समझ सकते हैं कि बेंगलुरु में हाऊसिंग की स्थिति कितनी खराब है, जब इस तरह का कुछ लकी अली के कॉन्सर्ट में देखा जाए।" वहीं वायरल हो रही फोटो में प्लेकार्ड पर युवक ने लिखा है, "फ्लैटमेट्स की आवश्यकता है। #Bachelorette।"

वायरल पोस्ट पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो पर कुछ यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है, "बेंगलुरू में जीवनसाथी ढूंढना आसान है, लेकिन वास्तव में ऐसा घर ढूंढना बहुत मुश्किल है, जिसमें आप रहना चाहें।" एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या होगा अगर कोई दूसरा बैनर वाला 'एक फ्लैट की तलाश' लेकर दिख जाए। मेड इन बैंगलोर।












Click it and Unblock the Notifications