'जिंदा लौट आया मुर्दा...' घरवालों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, दो सालों के बाद वापस आया शख्स
Man died in covid returns home: कोरोना से संक्रमित होने के बाद दो साल पहले कमलेश पाटीदार को मृत घोषित कर दिया था, जिसके बाद परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया था। लेकिन अब कमलेश जिंदा घर लौट आया।

Dead man returns home: आफ्टर डेथ एक्सपीरियंस के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई मरने के बाद जिंदा लौट आया हो। जी हां! एक शख्स मृत घोषित होने के पूरे दो साल बाद सही सलामत घर आया।
कोरोना दौर में हुई थी 'मौत'
मामला मध्यप्रदेश का है, जहां 35 साल के कमलेश पाटीदार के परिजन उस वक्त हैरान रह गए, जब अंतिम संस्कार के पूरे दो साल बाद वो घर लौट आया। दरअसल, कोरोना के दूसरी लहर के दौर में कमलेश की 'मौत' हो गई थी।
घरवालों ने किया अंतिम संस्कार
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कमलेश पाटीदार बीमार पड़ गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया , जिसके बाद इलाज भी चला लेकिन फिर डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई मुकेश पाटीदार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अस्पताल द्वारा शव सौंपे जाने के बाद परिवार के सदस्यों ने उनका अंतिम संस्कार किया।
भाई ने बोली ये बात
हालांकि, अब पूरे दो साल बाद कमलेश के लौट आने पर भाई ने बताया कि अब वो घर लौट आया है लेकिन इस दौरान कहां रह रहा है, इस बारे में उसने कुछ भी नहीं बताया है। कानवां थाना प्रभारी राम सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों के अनुसार कमलेश पाटीदार साल 2021 में कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ था और उसे वड़ोदरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शनिवार को जिंदा लौटा शख्स
उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना से बीमार कमलेश की हालत बिगड़ने के कुछ समय के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने वड़ोदरा के अस्पताल द्वारा दिए शव का अंतिम संस्कार कराया और फिर अपने गांव लौट आए। थाना प्रभारी ने कहा कि अब परिवार के सदस्यों को पता चला कि वो जिंदा है, जब शनिवार को वो घर लौट आया।
क्या बोले अधिकारी?
अधिकारियों का कहना है कि कमलेश पाटीदार का बयान दर्ज होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मृत घोषित किए जाने के 2 सालों के बाद सही सलामत जिंदा घर लौट आने को लेकर कमलेश पाटीदार सुर्खियों में बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications