अपने रिस्क पर देखें VIDEO! पहले लाल चटनी लगाई और फिर थाली में रखे जिंदा बिच्छुओं को चबा-चबाकर खा गया शख्स
Man eats scorpion with chutney: इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो बड़ी ही अजीबोगरीब चीजों का सेवन करते हैं। ये लोग कुछ भी खाने में हिचकिचाते नहीं हैं। खाने-पीने के लिए अजीबोगरीब चीजें खाने वाले ये लोग ना तो किसी भी कॉम्बिनेशन को खाने में परहेज करते हैं ना तो किसी भी जानवर का मांस खाने से पीछे हटते हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स भी करता है, जिसे देखने के बाद आपके पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी।
बिच्छू खाता दिखा शख्स
वैसे तो सोशल मीडिया पर आपको तरह-तरह के वीडियोज देखने को मिलते हैं। लेकिन कई बार ये वीडियोज ऐसे होते हैं, जो बेहद ही चौंकाने वाले होते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में शख्स बिच्छू खाता दिख रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स बिच्छू को जिंदा ही चबा जाता है।

लाल चटनी लगाकर खा गया
क्लिप में आप शख्स को बिच्छू खाता देख सकते हैं। हैरानी की बात है कि ये बिच्छू को खाने से पहले एक बार भी सोच नहीं रहा। वो उसे जिंदा चबा गया। इतना ही नहीं इससे भी घिनौना तो ये है कि शख्स ने इसे लाल चटनी लगाकर खाया। शख्स बिच्छू को ऐसे मिला रहा है, मानो कोई खाने की चीज को मिलाता है।
भागने की कोशिश कर रहे बिच्छू
बिच्छू इस दौरान भागने की बहुत कोशिश करते हैं लेकिन शख्स उन्हें भागने नहीं देता और पकड़कर अपने मुंह में डाल देता है। जिंदा बिच्छुओं को खाने वाला ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान होने के साथ साथ इसे घिनौना भी बता रहे हैं। शख्स बिच्छू को चबा-चबाकर ऐसे खा रहा है, मानो कोई टेस्टी चीज हो।
7 लाख ने देखा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट asrare.penhan नाम की एक आईडी से शेयर किया गया है, इसे 7 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि खाने से पहले कम से कम उन्हें मार तो दो। वहीं एक ने कहा कि भगवान भी तुम्हें ऐसा ही दर्द देगा।
वायरल वीडियो...
जिंदा बिच्छू खाने का वीडियो वायरल
वैसे ये पहली बार नहीं है जब जानवरों को जिंदा खाने का वीडियो चर्चा में आया हो। बीते दिनों मछलियों को जिंदा खौलते पानी में पकाती दो महिलाओं का भी एक वीडियो खूब सुर्खियों में रहा था, जिसे देखने के बाद लोग काफी गुस्से भरी प्रतिक्रियाएं दे रहे थे। वैसे ही लोग इस शख्स की हरकत देखने के बाद इसे निर्दयी बता रहे हैं और कमेंट सेक्शन में गुस्से भरे रिएक्शन भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications