'मौत को छूकर टक्क से लौट आया', केले में अंदर थी दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी, फिर कैसे बची जान?
World's larges venomous spider: एक सुपरमार्केट में शख्स ने जब केले लिए, तो कुछ देर बाद केलों पर से एक जहरीली मकड़ी रेंगती हुई बाहर आई। शख्स तब तक एक केला खा चुका था। गनीमत रही कि ये मकड़ी उसके मुंह में नहीं गई।

largest venomous spider on Banana: एक शख्स के उस वक्त होश उड़ गए, जब वो सुपरमार्केट से लाए केलों को खाने लगा। और तभी उसके अंदर से एक जहरीली मकड़ी निकली। मकड़ी भी कोई ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे जहरीली और खतरनाक मकड़ी।
केले पर बैठी थी जहरीली मकड़ी
दरअसल, सुपरमार्केट से फल लेते हुए क्रेग हैरिसन ने इतना ध्यान नहीं दिया। लेकिन बाद में उसने देखा कि एक बड़ी सी खतरनाक मकड़ी इसपर चिपकी हुई थी। मकड़ी के पास एक बड़ा सा सैक भी था, जिसमें तकरीबन 200 बच्चे तक हो सकते थे।
गनीमत रही कि मुंह में नहीं गई मकड़ी
हालांकि, बाद में सुपरमार्केट के मैनेजमर ने ग्राहक से माफी मांगी और उसे बतौर मुआवजा 100 डॉलर देने की बात भी कही। 35 साल के क्रेग लकी थे कि उनकी नजर मकड़ी पर पड़ गई। बताते चलें कि वो इससे पहले थैले से एक केला खा भी चुके थे। गनीमत रही कि मकड़ी उनके मुंह में नहीं गई।
जैसे ही पैकेट खोला...
जैसे ही क्रेग ने केला खाने के लिए उसे पैकेट से बाहर निकाला, उसके कुछ ही देर बाद मकड़ी अंडों को लिए रेंगते हुए बाहर आई। क्रेग ने कहा कि मुझे पता भी नहीं था कि जो पैकेट मैंने स्टोर से उठाया, उसमें एक हंट्समैन मकड़ी छिपी हुई थी। मकड़ी के पेट पर अंडों का एक थैला जैसा भी चिपका हुआ था। मैंने बैग खोला, फाड़ा और उसमें से एक केला निकालकर खा लिया। मैं इस बात से पूरी तरह से बेखबर था कि उसमें एक खतरनाक मकड़ी थी।
कुछ देर पहले ही खाया था केला
शख्स ने कहा कि आमतौर पर मैं खुद को स्पाइडर फोबिया होना नहीं मानता। लेकिन ये बहुत अजीब था। मेरे दोस्त और परिवार के लोग इस बात पर विश्वास नहीं कर सके और दंग रह गए। क्रेग खुद उस पैकेट में से एक जहरीली मकड़ी को निकलता देख हैरान रह गए, जिसमें से कुछ ही देर पहले उन्होंने एक केला निकालकर खाया था।
बेहद जहरीली होती है अरचिंड मकड़ियां
माना जा रहा है कि क्रेग के केले के थैले के अंदर आने से पहले अरचिंड मकड़ी ने 4,000 मील से भी ज्यादा दूरी तय की थी। इन हंट्समैन मकड़ियों को उनकी गति और शिकार करने के तरीके के लिए जाना जाता है। ये दुनिया की सबसे बड़ी मकड़ियां होती हैं, जिनकी लंबाई 12 इंच तक बढ़ सकती है। अपने शिकार को रोकने के लिए ये अपने जहर का इस्तेमाल करती हैं और इंसानों को भी काट सकती हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंसानों को अगर ये मकड़ियां काट लें, तो इसके अलग-अलग प्रभाव सामने आ सकते हैं। इन प्रभावों में सूजन और दर्द, उल्टियां, सिरदर्द, अनियमित पल्स रेट और दिल की बढ़ती धड़कन जैसे लक्षण शामिल हैं।
'मौत को छूकर टक से...'
'किक' मूवी से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 'मौत को छूकर टक से वापस' वाला डायलॉग इस शख्स पर फिट बैठता है। शख्स ने जिस तरह पहला केला खाया, अगर उस केले में मकड़ी होती और वो उसके मुंह में चली जाती, तो कुछ भी हो सकता था। मकड़ी के मात्र काट लेने से कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। ऐसे में अगर अंडों सहित मकड़ी उसके मुंह में चली जाती, तो उसकी मौत भी हो सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications