एक सपने ने दे दी नई जिंदगी! लखपति होने का भ्रम लेकर अचानक कोमा से उठ खड़ा हुआ शख्स और फिर...

Man wakes up from coma: एक हैरतअंगेज मामले में दो हफ्ते से कोमा में गया शख्स उस वक्त अचानक उठ गया, जब उसे लखपति बनने का सपना आया।

मार्क गिब्स नाम के शख्स को सपना आया कि वो मिलेनियर बन गया है और उसने 52 लाख रुपये जीते हैं। इतना ही नहीं, अरबपतियों और मशहूर हस्तियों से उसकी दोस्ती भी हो चुकी है। लेकिन हकीकत कुछ और ही थी।

Man wakes up from coma

चर्चा में ये हैरतअंगेज कहानी
अब गिब्स की ये हैरतअंगेज कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। कोमा से बाहर आने के बाद वे दूसरों को शराब और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले खतरों के बारे में भी चेतावनी देना चाहता है।

अप्रैल में अचानक बेहोश हुआ शख्स
'न्यूज 18' की खबर के मुताबिक, ये घटना अप्रैल 2023 में सामने आई, जब मार्क को अपने घर में बेहोशी की हालत में पाया गया। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक शराब और नशीली दवाओं के सेवन के बाद उनके लीवर और किडनी को बेहद नुकसान पहुंचा और बाद में वे कोमा में चले गए। इसके बाद पूरे दो हफ्तों तक वे ऐसी ही गंभीर स्थिति में रहे।

अचानक हुआ मिलेयनियर बनने का भ्रम
होश में आने पर मार्क को एक भयानक और उत्तेजित करने वाले भ्रम का अहसास हुआ और उसे पक्का भरोसा हुआ कि वो असाधारण रूप से अमीर बन गया है। उनके सपने या फिर भ्रम में उद्योगपति, अरबपति और बड़े-बड़े प्रभावशाली हस्तियां जैसे लोग शख्स के करीबी दोस्त थे। और वो उनसे पर्सनली मिलने की प्लानिंग भी कर रहा है। इसके साथ ही वो ऐशो आराम की जिंदगी भी जी रहा है।

रिश्तेदारों को सुनाने लगा कहानी और...
अपने इस सौभाग्य वाले भ्रम को शेयर करने के लिए उत्सुक मार्क ने परिवार को हाई प्रोफाइल संबंधों के बारे में बताया। लेकिन सच्चाई जल्द ही सबके सामने आई जब उसके घरवाले काफी शॉक हुए कि वो कोमा से बाहर आ चुका है। अपने अनुभव के बारे में मार्क ने मीडिया से भी बातचीत की। उसने निराशा व्यक्त की कि उसकी संपत्ति और सिलेब्रिटी से मुलाकातें मात्र एक भ्रम थीं। इसके बाद उसने लोगों से नशे और नशीली दवाओं से दूर रहने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+