Airplane उड़ाने के लिए शख्स ने इस्तेमाल किया एक्सकैवेटर, तेजी से वायरल हो रहा Video

मियामी। Man Fly Airplane Through Excavator: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति एक्सकैवेटर की मदद से हवाई जहाज को उड़ा रहा है। लोग इस फनी वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। उन्हें ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। जानकारी के मुताबिक उड्डयन उद्योग से जुड़े एक शख्स ने हाल ही में एक एक्सकैवेटर ड्राइवर को क्रेन की मदद से एक छोटे से एयरक्राफ्ट को उठाते देखा। बात केवल यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि इस ड्राइवर ने क्रेन की ही मदद से हवाई जहाज को हवा में उड़ाने का लुत्फ भी उठाया है।

excavator airplane, cat excavator airplane video, excavator flies a airplane video, Vice Aviator excavator airplane video, cat crane takes airplane for ride, learjet last flight crane video, viral videos, airplane, video, viral video, एलीवेटर, वायरल वीडियो, वीडियो, एयरप्लेन

ऐसी खबर है कि ये छोटा सा एयरक्राफ्ट क्षतिग्रस्त हो गया था और ड्राइवर ने आखिरी बार इसके साथ मस्ती करने की कोशिश की। वीडियो को फेसबुक पर बोनीयार्ड सफारी नामक पेज से शेयर किया गया है। जो कि एक विमानन संरक्षण संगठन है। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले एविएशन गीक ने इसे यूट्यूब पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'आपकी रोज वाली फ्लाइट या फिर साइट नहीं। किसी को अपनी नौकरी में काफी मजा आ रहा है।' इस वीडियो को अमेरिका के फ्लॉरिडा में स्थित मियामी के ओपा-लोका एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर बनाया गया है।

एक विमानन विशेषज्ञ ने कहा कि उन्होंने ये घटना उस समय देखी जब वह हवाई अड्डे के परिसर में बोइंग 707 देखने गए थे, जिसपर हाल ही में प्रतिबंध लगा है। तभी उन्होंने इस छोटे से विमान को एक आखिरी बार हवा में लहराते हुए देखा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस घटना के बारे में बताया है कि वीडियो का इतनी तेजी से वायरल होना कल्पना जैसा लग रहा है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और इसे देख अपनी खुशी नहीं रोक पा रहे हैं। लोगों ने कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के रिएक्शन भी दिए हैं, तो वहीं कुछ ने वीडियो को और बेहतर दिखाने के लिए इसमें संगीत ही एड कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+