दिल्ली मेट्रो में खुलेआम पेशाब करता दिखा शख्स, वायरल हुआ VIDEO
Delhi Metro Video: बीते कुछ समय में दिल्ली मेट्रो से कई वीडियोज सामने आए हैं। कई बार ये क्लिप्स हैरान कर देने वाले होते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक क्लिप सामने आया है, जिसमें एक शख्स खुलेआम सबके सामने पेशाब करता दिख रहा है। किसी को भी शर्मसार करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल्ली मेट्रो में इससे पहले तो आपने खूब नजारे देखे होंगे, लेकिन शर्मसार करने वाला ऐसा कोई कांड अभी तक नहीं देखा होगा। इसमें एक शख्स ने हाथ में बोतल पकड़ी हुई है और वो उसमें पेशाब करता दिख रहा है। शख्स को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि वो किसी सार्वजनिक स्थान पर है। वो बिना किसी की परवाह किए मेट्रो में आराम से पेशाब करता दिख रहा है। तभी किसी ने उसे टोकते हुए वीडियो बना डाला।

हैरान करने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर @lavelybakshi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दिल्ली मेट्रो के अंदर पेशाब करने का वीडियो आया सामने। वीडियो देखने के बाद लोग शख्स पर काफी गुस्सा भी करते दिखे। कई लोगों ने वीडियो पर गुस्से भरे रिएक्शन देते हुए लिखा कि कहां से आते हैं ऐसे लोग। एक ने कहा कि इसे तो पुलिस के हवाले कर ही देना चाहिए। एक ने कहा कि पागलपंती की भी हद होती है।
सोशल मीडिया पर एक धड़ा शख्स पर थूकता दिखा तो कईयों ने उसे सपोर्ट भी किया है। एक ने कहा कि शायद वो बीमार हो। वहीं दूसरे ने कहा कि वह हरे रंग के बोतल का भी तो इस्तेमाल कर रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications