फ्लाइट लेने नग्न अवस्था में एयरपोर्ट पहुंचा शख्स, पकड़ने पर बताई ये वजह, विडियो वायरल
नई दिल्ली। रूस के दोमोदेदोवो एयरपोर्ट पर एक अजीब वाकया सामने आया है। यहां एक शख्स फ्लाइट लेने के लिए आया लेकिन उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। वो फ्लाइट लेने के लिए बिल्कुल नग्न अवस्था में चेक-इन लाइन में भी खड़ा हो गया। उसके पास खड़ी महिलाओं ने शिकायत की तो उसे सिक्योरिटी के लोगों ने हिरासत में लिया।

मुझे बिना कपड़ों के उड़ान भरने में सहूलियत
एयरपोर्ट पर पहुंचा ये शख्स फ्लाइटम में जाने से पहले पूरी तरह से नग्न हो गया। इस शख्स का कहना है कपड़ो में उसके लिए उड़ान आसान नहीं होगी। वो बिना कपड़ों के आराम से फ्लाइट में बैठ सकेगा।
सिक्योरिटी ने काबू किया
इस शख्स ने जब फ्लाइट में जाने की कोशिश की तो सिक्योरिटी के लोगों ने इसे काबू कर लिया। उसने शोक मचाते हुए कहा कि वो बिना कपड़ों के फ्लाइट में जाना चाहता है। सिक्योरिटी ने इस शख्स को पुलिस को सौंप दिया है।

एयरपोर्ट पर ये पहला मामला नहीं
एयरपोर्ट पर अजीबोगरीब तरह का ये पहला मामला नहीं है। हाल ही में एक महिला बच्चे को एयरपोर्ट पर भूल फ्लाइट में सवार हो गई। सउदी अरब के जेद्दाह से कुआलालांपुर के लिए जा रही फ्लाइट में सऊदी अरब की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका बच्चा एयरपोर्ट पर ही छूट गया है और वो किसी सूरत में आगे नहीं जाएगी। जिसके बाद फ्लाइट को वापस लाना पड़ा। बीते साल जर्मनी में भी ऐसा हुआ था, एक कपल अपनी बेटी को एयरपोर्ट पर भूल गया था।












Click it and Unblock the Notifications