'हड्डियों का पाउडर बनने वाला था...' एनाकोंडा के पेट से जिंदा बाहर निकला इंसान, बताया दिल दहलाने वाला अनुभव
Anaconda: कल्पना कीजिए कि आप एक घने जंगल में बीचों बीच खड़े हैं और अचानक एक विशालकाय एनाकोंडा आपके सामने का जाता है। यह विचार भी एक बुरे सपने जैसा है। अब कल्पना कीजिए कि को विशालकाय एनाकोंडा आपको जिंदा निगलने की कोशिश कर रहा है और आप उसे ऐसा करने दे रहे हैं वो भी अपनी मर्जी से।
आप कहेंगे कि पागल हैं जो हम ऐसा करेंगे? लेकिन पॉल रोसोली ने ऐसा करने के लिए सुर्खियां बटोरीं। 2014 में उन्होंने एक रियलिटी शो के लिए ये साहसी स्टंट किया था। एनाकोंडा के ख्याल मात्र भी किसी के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है उसी एनाकोंडा के सामने खड़े होकर उन्होंने उसे (एनाकोंडा) खुद को निगल जाने दिया था।
यह भी देखें: हरे रंग का यह सांप है बेशकीमती! शिवपुरी में मिला दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन कीलबैक स्नेक, देखें वीडियो

स्टंट के दौरान पॉल रोसोली ने एक विशेष सूट पहन रखा था और उन्होंने खुद को एक विशाल एनाकोंडा को निगल जाने दिया। एक दशक बाद, उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है कि स्टंट के दौरान कैसा महसूस हुआ था उस बारे में बताया है। उन्होंने उस वक्त को याद करते हुए बताया कि एक समय पर, उन्होंने सोचा था कि उनकी पसली फट जाएगी।
लैडबाइबल के साथ एक साक्षात्कार में, रोसोली ने बताया कि वह डिस्कवरी चैनल के ईटन अलाइव के एक एपिसोड के लिए एक विशाल सांप द्वारा निगल लिए जाने पर सहमत हुए थे। हालांकि, निगलने के कुछ ही मिनटों के भीतर उन्होंने पॉल रोसोली को वापस निकाल लिया और टीम ने स्टंट समाप्त कर दिया।
उस पल को याद करते हुए उन्होंने बातचत के दौरान कहा कि यह एक "भयानक" अनुभव था। उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, "आखिरी बात जो मुझे याद है वह यह कि उसका मुंह खुल गया था और सब कुछ काला हो गया था। मैं शिथिल हो गया और उसे सिकुड़ने दिया। वह मेरे चारों ओर लिपट गई और मुझे लगा कि मेरा सूट टूट रहा है और मेरी बाहें अपनी जेब से बाहर निकल रही हैं।''
उन्होंने आगे बताया, "मैं अपनी पसली के पिंजरे के फटने से कुछ ही मिनट की दूरी पर था। यह वास्तव में लोगों को उनके आवासों की रक्षा के मिशन के साथ इन सांपों की ताकत दिखाने के बारे में था।"
रोसोली ने आउटलेट को बताया, "हर बार जब आप सांस छोड़ते हैं, तो आपको वह जगह कभी वापस नहीं मिलती, आप उस सांस को दोबारा कभी अंदर नहीं लेते। तो आप सांस छोड़ते हैं और सांप निचोड़ता है, और फिर जब आप सांस लेने की कोशिश करते हैं, तो कुछ भी नहीं होता है। और इसलिए मैं मदद के लिए किसी को बुला भी नहीं सका। यह भयावह था।"
क्या यह उनका मौत से सामना था?
लैडबाइबल से बात करते हुए उन्होंने बताया कि हालांकि वह पल डरावना था, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगा कि वह खतरे में हैं या मौत के करीब हैं। उन्होंने कहा,"नहीं, ये मेरे आखिरी वक्त की तरह नहीं था, क्योंकि यह डिस्कवरी चैनल के साथ था। इसलिए, मेरे आसपास लोग थे। उनके पास एक एम्बुलेंस और डॉक्टर थे और अगर कुछ होता तो हमारे पास मदद के लिए बहुत सारे लोग थे।" उन्होंने कहा, "सांप के निगले के बाद मेरी पसली फटने ही वाली थी। कुछ मिनट और लगते तो मेरी पसली फट जाती। मेरे दोस्त जेजे ने मेरी जान बचाई।"
यह भी देखें: 13 फुट लंबे मगरमच्छ के मुंह में फंसा एक व्यक्ति, फिर जो हुआ किसी ने सोचा ना था... जानिए कैसे बची उसकी जान












Click it and Unblock the Notifications