ट्रेन के वॉशरूम तक पहुंचने के लिए 'स्पाइडर मैन' बना शख्स! वायरल हुआ VIDEO

ट्रेन में एक दिन में लाखों लोग सफर करते हैं। ये एक जगह से दूसरी जगह जाने का यातायात का सबसे किफायती साधन है। कई बार छुट्टियों के समय ट्रेन में अच्छी खासी भीड़ नजर आती है।

भीड़ होने पर यात्रियों को ट्रेन में सफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही कुछ हाल ही में देवगिरी एक्सप्रेस में भी देखा गया। वीडियो इस बात का सबूत देने के लिए काफी है कि ट्रेन में बड़ी संख्या में लोग सफर कर रहे हैं।

Credit: @abhijeet_dipke/Twitter

वायरल वीडियो में एक आदमी को ट्रेन के खचाखच भड़े डिब्बे की बर्थ से होते हुए वॉशरूम तक पहुंचना पड़ा। वीडियो को अभिजीत डिपके ने ट्विटर पर शेयर किया, जिसे 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अभिजीत का चचेरा भाई 6 मई को औरंगाबाद से मुंबई जा रहा था और उसके दोस्त ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, वीडियो रात 2 बजे शूट किया गया था। इस वक्त भी डिब्बा फर्श पर बैठे यात्रियों से भरा था।

वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ये वीडियो मेरे चचेरे भाई से मिला, जो रेलवे में यात्रा कर रहा था। यहां उसका दोस्त शौचालय जाने के लिए अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद शख्स ने रेल मंत्रालय को टैग करते हुए कहा कि ट्रेन यात्रा को एक साहसिक खेल में बदलने के लिए धन्यवाद।

वीडियो देखने के बाद लोग सन्न रह गए हैं। यूजर वीडियो पर हैरत भरे रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैंने भीड़भाड़ वाले दिनों में कई बार ऐसी स्थिति का सामना किया है। उम्मीद है कि यात्री समय-समय पर एडजस्ट कर रहे हैं। एक और ने कहा कि यही हालात थर्ड एसी में भी हैं।

यहां देखें वीडियो...

एक और यूजर ने कहा कि इस स्थिति से तो कोई भी बाहर नहीं निकाल सकता। जनसंख्या बढ़ रही है तो ऐसा ही होगा। एक ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि ये शख्स जनरल कोच से पहली बार सफर कर रहा है। ये शानदार है आपको त्योहारी सीजन में ट्रेन के हाल देखने चाहिए। जनरल कोच अकसर ऐसे ही भरे होते हैं क्योंकि यहां पर कोई रिजर्व सिस्टम नहीं होता। मैंने तो इससे भी बुरी स्थिति में यात्रा की है। ये शुरू से ऐसा ही है।

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+