बेटी पर नजर रखने को कुत्ते को दी ट्रेनिंग, साथ बैठकर कराता है होमवर्क
नई
पिता ने बेटी के लिए दी है कुत्ते को ट्रेनिंग
उत्तर पश्चिमी चीन के घीजो प्रांत में रहने जू लियांग ने अपने कुत्ते फैनटॉन को ऐसी ट्रेनिंग दी है कि वह उसकी बेटी जिन्या तब तक नजर बनाए रहता है जब तक वह अपना होमवर्क पूरा नहीं कर लेती। जिन्या कहती है कि उसे फैनटॉन के साथ रहकर होमवर्क करना अच्छा लगता है। ऐसा लगता है जैसे कोई क्लासमेट साथ में हो।

पूरी दुकान चलाता है जापान का ये कुत्ता
कुत्ते बेहद समझदार होते हैं और इंसान के सबसे अच्छे दोस्त होते है। इसके कई उदाहरण देखने को मिलते हैं। जापान के एक अनोखे मामले में एक कुत्ता पूरी दुकाना चलाता है, उसका मालिक उसे सुबह दुकान पर छोड़कर आराम से घर चला जाता है। ये स्वीट पटैटो यानी शकरकंद की दुकान है। केन कुन नाम के इस कुत्ते की दुकान पर ग्राहक भी खूब आते हैं और कमाई भी खूब होती है। समय से वह दुकान बंद कर चला जाता है तो उसका मालिक उसे घुमाने ले जाता है।
'मैं एक डॉग हूं, आपको खुल्ले नहीं दे सकता'
शकरकंदी खरीदने वाले आकर केन कुन के गल्ले में पैसे डालते हैं, शकरकंद उठाते हैं और चल पड़ते हैं। वहीं दुकान के बाहर साफ शब्दों में लिखा है- क्योंकि मैं एक डॉग हूं मैं आपको खुल्ले पैसे नहीं दे सकता। दुकान पर खड़े ग्राहकों की राह तकते 3 साल की केन कुन की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
यह












Click it and Unblock the Notifications