18 साल के लड़के ने जीती नाइट क्लब प्रतियोगिता, मैनेजर ने असली की जगह नकली कार थमाई
Night club fake competition: एक नाइट क्लब प्रतियोगिता में जीतने वाले शख्स को गिफ्ट मिला। लेकिन जब उसे गिफ्ट का पता चला तो उसके होश उड़ गए। अब शख्स के पिता ने नाइट क्लब के खिलाफ लीगल नोटिस जारी करने का फैसला लिया है।

Night club fake gift: जरा सोच कर देखिये आप कोई ऐसी चीज जीत रहे हैं जो आपकी उम्मीदों के भी परे है, तो कैसा लगेगा। जब भी कोई लॉट्री या फिर लकी ड्रॉ जीतता है तो ऐसा लगता है मानो सपना हो। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ भी हुआ, जो ब्रिटेन के एक नाइट क्लब कॉम्पीटीशन में एक कार जीत गया।
लेकिन कुछ ही समय बाद क्लब को शख्स से माफी मांगनी पड़ी। इसका कारण काफी हैरान कर देने वाला है। जी हां! शख्स ने कॉम्पीटीशन में कार तो जीती लेकिन वो कार रीयल नहीं बल्कि एक टॉय कार थी।
18 वर्षीय नूह एडवर्ड्स ने एक प्रतियोगिता में ये सोचकर हिस्सा लिया था कि वो एक रीयल कार जीतेगा। लेकिन कार जीतने के बाद उसके भी उस वक्त होश उड़ गए जब गाड़ी नकली निकली। नूह के पिता ग्रेगरी एडवर्ड्स नाइट क्लब से काफी नाराज थे क्योंकि उनका मानना था कि क्लब ने उनके बेटे को धोखा दिया है।
कॉम्पीटीशन के मुताबिक नाइट क्लब एक कार देने की पेशकश कर रहा था और ये पोस्टर में भी दिखाया गया था। पोस्टर में कहा गया कि कार जीतने का मौका पाने के लिए 31 मार्च को नाइट क्लब में प्रोग्राम की टिकट खरीदनी होगी। जीतने वाले की घोषणा रात को होनी थी।
ऐसे में नूह वो भाग्यशाली विजेता था जिसके नाम की घोषणा की गई लेकिन फिर बात में पता चला कि ये एक टॉय कार है। ग्रेगरी ने डेली गजट को बताया कि विज्ञापन पर कोई नियम या फिर शर्तें नहीं रखी गई थीं। कोई ऐसा साइन नहीं था जो ये बताता हो कि ये एक टॉय कार है। वहां कोई जानकारी या कुछ भी ऐसा नहीं था। मैंने अपने दोस्तों को भी ये दिखाया और इसके बारे में पूछा। सभी ने माना कि ये ऐसा था कि आप टिकट खरीदो और फिर जीतने पर आपको एक कार मिलेगी।
शख्स के पिता ने कहा कि मेरा बेटी ड्राइव करना सीख रहा है और इसलिए मुझे बीमा कराना है। वो केवल पांच ग्रैंड मांग रहा था। नूह ने मैनेजर से भी बात की। पिता ने कहा कि मेरे बेटे की जरूरतें हैं और वो लोगों को परेशान करना पसंद नहीं करता। इसलिए वो अब बहुत निराश है। ये एक नकली कॉम्पीटीशन लगता है। अब ग्रेगोरी नाइट क्लब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं।
ATIK Colchester ने डेली गजट को बताया कि हम पूरे वीकेंड में अलग अलग गिफ्ट्स दे रहे थे। हमें खेद है कि इससे हमारे मेहमानों को निराशा हुई लेकिन किसी कहीं पर भी असली कार होने का साइन नहीं शो किया था।












Click it and Unblock the Notifications