5 लाख रू खर्च कर बदलवाया अपना जेंडर ताकि अपने बेस्ट फ्रेंड से कर सके शादी

5 लाख रुपए खर्च कर लड़का से पहले लड़की बना और फिर अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी रचा ली।

अहमदाबाद। लोगों की चाहते उन्हें कुछ भी करने पर मजबूर कर देती है। लोग अपनी चाहत को पूरा करने के लिए कोई भी कदम उठाने को तैयार हो जाते हैं। गुजरात के इस शख्स ने इस बात को एक बार फिर से साबित कर दिया। अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करने के लिए उसने अपना सेक्स बदलवा लिया। 5 लाख रूपए खर्च कर वो लड़का से लड़की बन गया और वैलेंटाइन डे पर अपने उस दोस्त से शादी रचा ली।

 Man spend 5 lakh to change gender to marry best friend

असारवा के रहने वाले 29 साल के रवि अर्जुन दास हिंगोरानी ने 5 लाख रुपए खर्च कर मुंबई में अपना सेक्स बदलवाया ताकि वो अपने बचपन के दोस्त प्रेम कुमार चंदाणी से शादी कर सके। दोनों ने वैलेंटाइन डे के मौके पर मंदिर में शादी कर ली।

दरअसल रवि और प्रेम बचपन से दोस्त थे और आस-पड़ोस में ही रहते थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। रवि को बचपन से ही लड़कियों के कपड़े पहनना उनकी तरह चलना, मेकअप करना पसंद था। उनसे अपने दोस्त प्रेम से कहा कि मुझे लड़की बनना पसंद है पर यदि मैं सेक्स चेंज करवाकर लड़की बन भी गया तो कोई मुझसे शादी नहीं करेगा।

दोस्त की ये इच्छा जानकर प्रेम ने उसे भरोसा दिलाया कि अगर वो सेक्स चेंज करवाता है तो वो उससे शादी करेगा। प्रेम की बातों पर उसे यकीन था, इसलिए उनसे मुंबई जाकर 5 लाख रुपए खर्च कर अपना जेंडर बदलवा लिया। इस खर्च को दोनों ने मिलकर वहन किया। रवि ने लड़की बनने के बाद अपना नाम बदल कर टिया कर लिया। दोनों ने वैलेंटाइन डे पर शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+