Delhi Metro में फिर घमासान! महिला ने दिखाई चप्पल तो शख्स ने जड़ दिया थप्पड़, सामने आया Video

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो के वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक क्लिप सामने आया था, जिसमें जमनापार वर्सेज साउथ दिल्ली के एक शख्स के बीच तीखी बहस हुई थी। गाली गलौच के इस क्लिप ने लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि हर बहस लोगों को खुश नहीं करती बल्कि कई वाकई मुसीबत में बदल जाती है। हालांकि अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष के बीच जबरदस्त बहस होती दिख रही है। क्लिप देखते ही देखते वायरल हो गया।

क्लिप में देखा जा सकता है कि सीट पर एक पुरुष बैठा हुआ है, जिससे एक महिला खड़ी होकर अभद्र भाषा में बात कर रही है। महिला पुरुष को पहले तो खूब खरी खोटी सुनाती है और फिर भद्दी गालियां देने लगती है।

Delhi Metro

क्लिप में महिला को अज्ञात कारणों से पुरुष को गाली देते और धमकाते हुए देखा गया। फिर वह अचानक हिंसक हो गई और उसने अपनी चप्पल निकाली और शख्स के पास फर्श पर मारना शुरू कर दिया। घटना तब और भी भयानक हो गई जब उस शख्स को गुस्सा आ गया और उसने महिला को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

वीडियो वायरल हो गया और लोगों में मतभेद हो गए। ज्यादातर लोगों ने किसी का पक्ष नहीं लिया और दोनों को ही इस अराजकता के लिए दोषी ठहराया, जबकि बाकी लोगों ने खुद का 'बचाव' करने के लिए उस शख्स का पक्ष लिया। कई लोग थप्पड़ के खिलाफ भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+