शख्स ने दिखाया मुंबई का 2.5 करोड़ की कीमत वाला 1 BHK का फ्लैट, वीडियो देखते ही उड़ जाएंगे होश
हलचल भरी महानगरी मुंबई में बाहर से आए लोगों को घर खोजना बेहद मुश्किल हो जाता है। घर की कीमतों को लेकर मुंबई काफी चर्चा में रहता है। यहां घरों की कीमतें आसमान छूती हैं। अगर किसी को किराए पर भी घर लेना हो तो सोच समझकर लेना पड़ता है। इस शहर में एक अच्छा और किफायती आवास खोजना बेहद मुश्किल काम है। संपत्ति की आसमान छूती कीमतों के चलते लोगों के पास अपने आराम से समझौता करने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचता।
1 BHK का फ्लैट
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया जो मुंबईकरों के सामने आने वाली घर की समस्याओं पर प्रकाश डालता है। इंस्टाग्राम यूजर सुमित पालवे ने दक्षिण मुंबई में अपने 1 बीएचके अपार्टमेंट का एक हाउस टूर वीडियो पोस्ट किया, जिसने लोगों को हैरान और चिंतित दोनों कर दिया है।

'कॉम्प्रोमाइज तो करना पड़ेगा ना बॉस'
वीडियो में कैप्शन दिया गया है, "आजाओ बॉस दिखा दूंगा! साउथ बॉम्बे है बॉस कॉम्प्रोमाइज तो करना पड़ेगा बॉस। पालवे इसके बाद लोगों को हाउस टूर कराने ले जाते हैं। इस बेहद कॉम्पैक्ट अपार्टमेंट का दौरा वे फैंस को करवाते हैं। वे लोगों को घर का कोना-कोना दिखाते हैं। पूरे दौरे में उन्होंने मुंबई के इस 2.5 करोड़ रुपये के अपार्टमेंट में समझौता करने की बात पर भी जोर दिया।
मुंबई में बढ़ती आवास समस्याएं
वीडियो के पोस्ट होने पर दर्शकों की ओर से रिएक्शन्स की झड़ी लग गई। जबकि कुछ ने इसे एंटरटेनिंग पाया, दूसरों ने क्लौस्ट्रफ़ोबिया की भावना का अनुभव किया, जो मुंबई में तेजी से बढ़ रहे आवास संकट को उजागर करता है। अन्य शहरों में बड़े घरों में रहने वालों को ये घर उनके घरों की याद दिलाता है।
'मेरा दम घुट रहा था'
वीडियो पर रिएक्शन्स देने वालों ने अपने विचार साझा किए। एक ने कहा कि जब तक वह छत पर नहीं पहुंचा, मेरा दम घुट रहा था।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "जरा उन लोगों की जिंदगी के बारे में सोचें, जो वास्तव में यहां रहने का प्रबंधन करते हैं।" एक तीसरे व्यक्ति ने अफसोस जताया, "रसोईघर में बाथरूम होना सबसे बुरी बात है।" चौथे ने कहा, "मजाक को किनारे रख दें तो, इससे मुझे सचमुच एहसास हुआ कि मैं कितना भाग्यशाली हूं।"
एक दर्शक ने मजाकिया अंदाज में कहा, "इसे देखने के बाद दिल्ली के घर महलों जैसे लगते हैं।" एक अन्य ने कहा, "मेरा घर इस जगह से कम से कम 10 गुना बड़ा है, और हम भाई-बहन यह सोचकर बड़े हुए कि हमारे पास एक छोटा सा घर है।"
यहां देखें वीडियो...
भारत में एक प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में मुंबई की स्थिति रोजगार और व्यवसाय के अवसरों की तलाश करने वाले व्यक्तियों की निरंतर परेशानी को दिखाती हैय। आवास और किराए की बढ़ती मांग को देखते हुए दिन ब दिन ये कीमतें आसमान छूती जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications