पानी के लिए तड़प रही थी प्यासी चिड़िया, शख्स की पड़ी नजर तो ढक्कन से पिलाया पानी, VIDEO

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पक्षी को पानी पिला रहा है। प्यासे पक्षी को वो बोतल के ढक्कन से पानी पिला रहा है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Credit: @susantananda3/Twitter

सर्दियों का मौसम खत्म हो रहा है और गर्मियां आ रही हैं। कुछ ही समय में सभी लोग भीषण गर्मी की मार झेलेंगे। जैसे जैसे तापमान बढ़ेगा, गर्मी भी बढ़ने लगेगी। ऐसे में अगर गर्मी में किसी को सबसे ज्यादा परेशानी होगी, वो हैं जानवर और पक्षी। पक्षियों पर पानी से प्यार की मार सबसे ज्यादा पड़ती है। क्योंकि गर्मियों के दिनों में सारे तालाब और छोटे-छोटे पानी के स्रोत सूख जाते हैं। ऐसे में छोटे-छोटे पक्षियों को इन दिनों बड़ी परेशानी होती है। लेकिन इस बीच अगर कोई इन मासूम पक्षियों की मदद कर दे, तो ये वाकई सब लोगों का दिल जीत लेगा। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स प्यासे पक्षी को पानी पिला रहा है।

नन्ही चिड़िया को देखकर भावुक हुआ शख्स

नन्ही चिड़िया को देखकर भावुक हुआ शख्स

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चिड़िया प्यासी सड़क किनारे खड़ी है। इसी उम्मीद में कि कोई राहगीर आए और दो घूंट पानी के उसे पिला दे। तभी एक शख्स उस नन्ही चिड़िया को बोतल के ढक्कन से पानी पिलाता है। प्यासी चिड़िया को पानी पीकर काफी राहत मिलती है। वीडियो दिल जीत लेने वाला है।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हो रहा ये वीडियो IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि इंसानियत का एक छोटा सा एक्ट बहुत कीमती है। एक साइकिल सवार ने प्यासी चिड़िया को देखा और चिड़िया को पानी पिलाया। तापमान बढ़ रहा है। कृपया पक्षियों के लिए थोड़ा पानी बाहर रखें। वीडियो और इसका कैप्शन दोनों ही काफी शानदार हैं।

लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

जीवन बहुत ही मूल्यवान है। ऐसे में अगर हमें कभी भी किसी की जिंदगी बचाने का मौका मिलता है, तो ये काम जरूर करना चाहिए। तड़कती भड़कती गर्मी में किसी मासूम या असहाय पक्षी या जानवर को पानी पिलाकर इस शख्स ने जो किया है, वो कई लोगों का दिल जीत रहा है। चिड़िया पानी देखते ही पीने लगती है।

असहाय जानवरों की करें मदद

असहाय जानवरों की करें मदद

इस वीडियो से लोगों को यही संदेश सीखने को मिलता है कि हमेशा ही असहाय जानवरों की मदद करनी चाहिए। जब भी किसी को आपकी जरूरत हो, बिना कुछ सोचे मदद के लिए आगे आना चाहिए। पक्षियों के लिए गर्मी में पानी के छोटे-छोटे कटोरे हमेशा ही रखने चाहिए ताकि प्यास लगने पर वो बिना कहीं भटके तुरंत ही पानी पी सकें। फिलहाल ये दिल जीतने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Thirsty Elephant ने बताया पानी का महत्व, Hand Pump चलाकर बुझाई अपनी प्यास | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+