ये ड्रीम गर्ल नहीं ड्रीम ब्वाय है! अपनी आवाज से लड़कियों को बनाया दीवाना, अब लाखों कमा रहा ये शख्स
आवाज का जादू एक ऐसी कला है, जो लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। सिंगर्स की आवाज ही है, जो लोगों को उनकी फैन बनाती है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल के बारे में तो आपको पता ही होगा। पूरी फिल्म की कहानी ही आवाज पर बेस्ड है। जिस शख्स की बात हम करने जा रहे हैं वो इन दिनों ऐसी ही एक वजह से सुर्खियों में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स लड़कियों को अपनी आवाज सुनाकर लाखों रुपये कमा रहा है।
दरअसल, खाली समय में लंदन का रहने वाला 37 वर्षीय एलेक्स डगलस लड़कियों को व्हाट्सएप पर मोहक संदेश भेजा करता है। पेशे से एलेक्स एक पर्सनल ट्रेनर है। रोजाना वो अपनी आवाज को रिकॉर्ड करता है और लड़कियों को भेजता है। कई बार उससे ऐसी ऐसी डिमांड होती है, जो उसके लिए पूरी कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

डेली मेल की खबर के मुताबिक, एलेक्स के मन में ये आइडिया तब आया जब साल 2022 में वे डेटिंग ऐप्स सर्च कर रहे थे। महिलाओं ने उन्हें बताया कि उनकी आवाज काफी अच्छी और मोहक है। इसके बाद जब डेटिंग ऐप हिंज ने वॉयस नोट फीचर पेश किया, तो उसने महिलाओं को वॉइस मैसेज करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी आवाज की डिमांड बढ़ने लगी। शख्स को व्हाट्सपर पर मैसेजेस मिलने लगे।
शख्स ने कहा कि फिर उसने इसे पेशे के तौर पर अपनाने की सोची। उसने कहा कि मैं हर मिनट के वॉइस नोट के लिए 10 पाउंड यानी तकरीबन 1 हजार रुपये चार्ज करने लगा। देखते ही देखते आवाज की डिमांड और भी बढ़ गई। शख्स का कहना है कि मुझे लगता है अगर कोई आपकी आवाज के लिए पैसे देना चाहता है तो इसमें बुराई ही क्या है।












Click it and Unblock the Notifications