'लाहौरी बकरे' का खरीदार ढूंढ रहा है ये दुकानदार, ईद के मौके पर 8 लाख रुपये रखी है कीमत

Goat selling in Eid: गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी कि बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इससे पहले लखनऊ के बकरा बाजार बकरों के खरीदारों से गुलजार हो चुके हैं। लोग अलग-अलग नस्लों के बकरों की तलाश में हैं।

वैसे तो बाजार में अलग-अलग नस्ल और कीमतों के बकरे मौजूद हैं। लेकिन बकरे की एक प्रजाति दुबग्गा बाजार में बेची जा रही है। जिसकी कीमत 8 लाख रुपये है।

Beetal breed goat

पांच फीट का है बकरा
आपको बता दें कि इस बकरे की ऊंचाई चार फीट है। लेकिन जब ये अपने पिछले पैरों पर खड़ा होता है तो पांच फीट का हो जाता है। सत्ताइस महीने की उम्र के इस बकरे को अशरफ हुसैन नाम का शख्स बेच रहा है। इसका वजन तकरीबन 2 क्विंटल है। सुल्तानपुर के हुसैन कहते हैं कि इस बकरे का बेहतर सौदा करवाने के लिए उन्होंने अपने शहर से लखनऊ तक की यात्रा की है।

क्या बोले विक्रेता?
बकरे के बारे में बताते हुए एक दूसरे विक्रेता अकील हुसैन ने कहा कि ये बीट खास है, जो पूरे जॉगर्स पार्क बकरी बाजार में सबसे महंगी बिक रही है। पाकिस्तान और भारत का पंजाब क्षेत्र बीटल बकरों की नस्ल का ही घर माना जाता है। इसकी तुलना मालाबारी और जमनापारी बकरे की नस्ल से भी की जा सकती है और इसे लाहौरी बकरी के नाम से भी जाना जाता है। ये अपने बड़े से आकार और अच्छे दूध उत्पादन की क्षमता के चलते काफी फेमस है।

क्या है बकरे की खासियत?
अशरफ ने आगे कहा कि ये कम चारे में भी जिंदा रह सकता है। इसके साथ ही अलग परिस्थितियों में भी ये आराम से जीवन गुजार सकता है। यही कारण है कि इसे गरीबों की गाय भी कहा जाता है। उसने कहा मैं एक अच्छे खरीदार की तलाश कर रहा हूं क्योंकि मैंने इस बकरे को पालने में अपनी सारी बचत लगा रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+