ये है रीयल लाइफ HERO! धधकती आग से पड़ोसी को बचाने के लिए नहीं की जान की परवाह

Man saved neighbours life: एक शख्स की बहादुरी का वीडियो ऑनलाइन शेयर होने के बाद उसे सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वो एक झाड़ी में लगी आग को बुझाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालता है। शख्स के इस काम को अब हर तरफ से तारीफ मिल रही है।

पड़ोस के घर में झाड़ी में लगी आग
शख्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज गुडन्यूज़ मूवमेंट पर एक लंबे चौड़े कैप्शन के साथ शेयर किया गया था। 'लाहैना निवासी स्टीव पिकरिंग को स्थानीय लोगों ने एक हीरो के रूप में सम्मानित किया क्योंकि उन्होंने बहादुरी से अपनी जान जोखिम में डालकर पिछले महीने आग लगने पर पड़ोस को बचाने के लिए रुक गए थे। दंपती ने देखा कि पड़ोस में एक घर के पास एक झाड़ी में आग लगनी शुरू हो गई है।'

man saved neighbours life

क्या बोली जेसिका?
पेज में जेसिका पिकरिंग का बयान भी शेयर किया, जो घटना के दौरान स्टीव के साथ थी। 'हमारी सड़क पर स्थित इस घर में आग लग गई होती अगर वह (स्टीवन) आग लगने पर कार से बाहर नहीं निकलता और उसे नहीं बुझाता। उनके और उनके साहसी कदम के चलते हमारी सड़क पर कोई भी घर नहीं जला। मैं चाहती थी कि दुनिया इसे देखे।

18 घंटे पहले ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। तब से अब तक इसे 1.4 मिलियन लोगों ने देखा है। क्लिप शेयर होने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इस शख्स के नाम पर ही इस स्ट्रीट का नाम रख लिया जाना चाहिए। एक और ने कहा कि अगर शख्स आग बुझाने की कोशिश या फिर जुनून नहीं दिखाता, तो पूरी स्ट्रीट राख में तब्दील हो चुकी होती।

एक ने कहा कि सभी होरो कैप नहीं पहनते। एक ने कहा कि इस बहादुर शख्स ने स्ट्रीट में रहने वाले हर एक इंसान के लिए जिंदगी को बदलकर रख दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+