Swiggy Viral Video: शख्स ने रणवीर सिंह के स्टाइल में रिसीव किया ऑर्डर, स्टार्स की एक्टिंग का वीडियो VIRAL

वायरल वीडियो में शख्स फेमस सेलेब्स की एक्टिंग कर स्विगी से ऑर्डर रिसीव कर रहा है। इस शानदार वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।

Man receiving orders from swiggy

Man doing mimicry of actors: सोशल मीडिया पर कई फनी वीडियोज वायरल होते हैं। बीते दिनों फूड एग्रीगेटर्स की सोशल मीडिया पर प्रजेंस एक नए लेवल पर बढ़ी है। खाने के बारे में जानकारी और दर्शकों को आकर्षित करने के अलावा कंपनियां ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई तरह की मजेदार वीडियोज भी शेयर करती हैं। इस क्रम में हाल ही में स्विगी ने एक शानदार फनी वीडियो शेयर की है, जिसमें एक शख्स खाना रिसीव करते हुए अलग-अलग सिलेब्रिटीज की मिमिक्री करता हुआ नजर आ रहा है।

कंटेंट क्रिएटर ने की धांसू एक्टिंग

कंटेंट क्रिएटर ने की धांसू एक्टिंग

अलग-अलग वीडियोज शेयर करते हुए स्विगी ने इस हफ्ते एक मजेदार क्लिप शेयर की, जिसमें एक शख्स ऑर्डर लेते हुए मशहूर एक्टर्स की एक्टिंग कर रहा है। वीडियो को स्विगी और वीडियो में एक्ट करने वाले कंटेंट क्रिएटर जगज्योत सिंह ने शेयर किया है।

वरुण धवन बनकर लिया ऑर्डर

वरुण धवन बनकर लिया ऑर्डर

इस शॉर्ट रील की शुरुआत में देखा जा सकता है कि शख्स ऑर्डर रिसीव कर रहा होता है। सबसे पहले वो वरुण धवन के अंदाज में एक्टिंग करता है। बाएं गाल पर मुस्कुराहट से साथ शख्स हूबहू वरुण धवन जैसा ही लगता है।

वायरल हुआ ये वीडियो

इसके बाद ये शख्स कार्तिक आर्यन, जॉन अब्राहम, रणवीर सिंह और गुरू रंधावा की भी एक्टिंग करता है। जॉन अब्राहम की एक्टिंग करते वक्त इस शख्स ने अपनी आस्तीन पर कुछ भरा हुआ था, ताकि वो हूबहू जॉन जैसा लगे और उसके बाइसेप्स नजर आएं।

लोगों को पसंद आ रही ऑन प्वाइंट मिमिक्री

लोगों को पसंद आ रही ऑन प्वाइंट मिमिक्री

इस रील को शख्स ने कैप्शन दिया हुआ था कि क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन सेलेब्स ने क्या ऑर्डर किया होगा? अब इस ऑन पॉइंट मिमिक्री को इंस्टाग्राम पर यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को 1.3 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है। इसके साथ ही इसे 1.66 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

Recommended Video

    Hyderabad: 'नहीं चाहिए मुस्लिम Delivery Boy, ग्राहक की ऐसी रिक्वेस्ट पर बवाल | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+