धोखा देकर भागी गर्लफ्रेंड, 'हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड' के तौर पर मिले 25000 रुपये

Heartbreak insurance fund: एक वायरल ट्वीट में शख्स ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने जब उसे धोखा दिया, तो क्लेम के तौर पर उसे 25000 रुपये मिले। शख्स का इन्वेस्टमेंट अब सबको पसंद आ रहा है।

heartbreak insurance fund

Heartbreak insurance fund: प्यार में धोखा खाने के बाद इंसान या तो टूट जाता है, या उसका प्यार से भरोसा ही उठ जाता है। लोग काफी वक्त तक किसी से बात करना भी पसंद नहीं करते। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो खुद को किसी ना किसी काम में बिजी रखते हैं ताकि दिमाग बिजी रहे। लेकिन एक शख्स के लिए ब्रेकअप उस वक्त फायदेमंद रहा, जब गर्लफ्रेंड के छोड़ने के बाद उसे 25000 रुपये की रकम मिली। ट्विटर यूजर ने अपनी ये स्टोरी लोगों के साथ शेयर की है। शख्स के लिए हार्टब्रेक इंश्योरेंस काफी फायदेमंद रहा।

प्रतीक आर्यन नाम के यूजर ने बताया कि किस तरह उन्होंने और उनकी गर्लफ्रेंड ने हर महीने अपने अकाउंट में 500 रुपये जमा किए। सौदा ये था कि जो भी धोखा खाएगा, उसे सारा पैसा हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड के रूप में दिया जाएगा।

धोखा खाने के बाद अपनी स्टोरी ट्विटर पर शेयर करते हुए शख्स ने लिखा कि मुझे 25000 रुपये मिले, क्योंकि मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे धोखा दिया। जब हमारा रिश्ता शुरू हुआ तो हमने हर महीना अपने अकाउंड में 500 रुपये जमा करने शुरू किए। इसके बाद हमने पॉलिसी बनाई कि जो भी धोखा खाएगा, उसे सारा पैसा मिलेगा। ये पैसा हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड के तौर पर मिलेगा।

शख्स का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। ट्वीट को 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। नेटिजन्स इस हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड से काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं और उन्हें ये आईडिया काफी पसंद भी आ रहा है। शख्स का ट्वीट भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

एक यूजर ने कहा कि मैं इन्वेस्टमेंट ऑप्शन को लेकर काफी रीसर्च कर रहा था लेकिन ये वाला काफी अच्छे रिटर्न वाला नजर आ रहा है। कोई कोलैबोरेशन करना चाहता है क्या? एक ने लिखा कि सही है एचआईएफ निवेश बाजार के जोखिम के अधीन हैं। इसमें जाने से पहले विचार कर लें। एक यूजर ने कहा कि मैंने अपनी मां को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि लड़की ने सोचा होगा कि चल 25 हजार देके छुटकारा पा लेती हूं।

एक ने कहा कि सच्चाई तो ये है कि उस लड़की ने पैसा भी खोया और फिर भी धोखा दिया। आप इसे रिपीट कर सकते हैं। आपका इस बिजनेस आइडिया में वेलकम है। एक ने कहा कि मैं इस सेविंग के पैसे से विदेश घूमकर आ सकता हूं। एक और ने कहा कि इस सबके बावजूद भी क्या आप सचमुच रिलेशनशिप में रहना चाहोगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+