Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आग में जलते हुए 100 मीटर दौड़ा शख्स, तोड़ दिए ये दो विश्व रिकॉर्ड, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में अनोखे- अनोखे रिकार्ड दर्ज हैं। वहीं अब एक शख्‍स ने अपनी जान पर खेल कर एक बिलकुल नया रिकार्ड दर्ज करवाया है। इस शख्‍स ने अपने शरीर पर आग लगाकर 100 मीटर दौड़ने का गिनीज वर्ड रिकार्ड बनाया है, वो बिना ऑक्‍सीजन के सपोर्ट के।

man-ran-100-meters-in-fire

जानें कौन है ये शख्‍स

ये अनोखा रिकार्ड बनाने वाले फ्रांस के 39 वर्षीय फायरफाइटर जोनाथन वेरो हैं जिन्‍होंने ये रिकॉर्ड बनाते हुए दो नए अनोखे रिकॉर्ड दर्ज करके गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।

तोड़े ये दो विश्‍व रिकॉर्ड

वेरो ने ऑक्सीजन के बिना सबसे लंबी दूरी की 272.25 मीटर की दूरी तय करके पूरे शरीर को जलाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है इसके साथ ही बिना ऑक्सीजन के सबसे तेज़ पूरे शरीर को जलाने वाली 100 मीटर की दूरी 17 सेकंड में पूरी करने का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा।

जोनाथन वेरो प्रोफेशनल फायर फाइटर हैं

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार वेरो एक प्रोफेशनल स्टंटमैन है जिन्‍हें हमेशा आग से खेलने का शौक रहा है वो अपने बचपन से ही इसके साथ खेलते आ रहे हें इसलिए ये अभयस्‍थ हैं।

जानें क्‍या-क्‍या कर लेते हैं खतरनाक खेल

फायरफाइटर के रूप में आग बुझाने और फायर शो में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में वेरो को महारत हासिल है। ये आग से करतब दिखाते हैं और आग खाने और यहां तक ​​कि खुद को मानव मशाल में बदलने जैसे खतरनाक खेल खेलने के चैंपियन हैं। उन्‍होंने अपने इन कारनामों के जरिए अब 100 मीटर तक शरीर में आग लगाकर दौड़ते हुए नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बना लिया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वहीं कई लोग इस क्लिप को देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा ऐसे मूर्खतापूर्ण रिकॉर्ड क्यों हैं? ये सरासर मूर्खता से ऊपर उठना कठिन होगा। वहीं दूसरे ने लिखा मुझे इसमें भाग लेना और इस रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत पसंद है, मुझे विश्वास है कि मैं उससे कहीं अधिक कर सकता हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+