ये क्या पागलपन है! भरे स्टेडियम में घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने लगा शख्स और फिर...

Man proposed his girlfriend in stadium: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भरे स्टेडियम में बेसबॉल मैच चल रहा होता है और इतने में एक शख्स आकर घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर देता है।

credit: @Mazeaveli/twitter

Proposal During match: सोशल मीडिया पर आपने एक से बढ़कर एक प्रपोजल देखे होंगे, जो बीते समय में जबरदस्त तरीके से वायरल भी हुए हैं। फिर गर्लफ्रेंड को भरी पब्लिक के सामने रिंग देने की बात हो या फिर किसी सुंदर सी लोकेशन पर गर्लफ्रेंड के सामने घुटनों पर बैठने की।
(वीडियो-नीचे)

वायरल हुआ प्रपोजल का वीडियो
लेकिन हाल ही में एक अलग ही तरह का प्रपोजल वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स ने बेसबॉल मैच के दौरान बीच स्टेडियम में बिना किसी डर के अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया।

स्टेडियम में मौजूद थे हजारों लोग
बताते चलें कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि जिस वक्त स्टेडियम में बेसबॉल का मैच चल रहा था, हजारों दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे। वीडियो को रिकार्डो जुआरेज नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित Dodgar Stadium का है।

शख्स ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
स्टेडियम में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड रमोना सावेद्रा को प्रपोज करता दिख रहा है। हजारों दर्शकों की भीड़ के बीच शख्स चुपचाप उठकर मैदान के बीचोंबीच घुस जाता है और घुटनों के बल बैठ जाता है। इसके बाद रिंग निकालकर वो अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने लगता है।

सामने से आए सिक्योरिटी गार्ड्स
देखते ही देखते मैदान शख्स को इस तरह की हरकतें करता देख कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स आते हैं और उसे दबोच लेते हैं। वीडियो को एक करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं लाखों लोगों ने इसपर अपने रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि गार्ड को शख्स को इतनी जोर से धक्का नहीं मारना चाहिए था। तो वहीं किसी ने कहा कि ये मामला खिलाड़ियों की सिक्योरिटी से जुड़ा हुआ है।

लोगों को नहीं भाया आइडिया
कई लोगों को शख्स के इस तरह बीच स्टेडियम में गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का आइडिया पसंद आ रहा है, तो कईयों ने इसे गलत बताया है। एक यूजर ने कहा कि ये कुछ और नहीं बल्कि एक पब्लिसिटी स्टंट है। तो वहीं एक ने कहा कि अच्छा ही हुआ जो भी हुआ। एक ने कहा कि कम से कम गर्लफ्रेंड तो प्रपोजल एक्सेप्ट तो कर ही लिया।

शख्स ने शेयर की तस्वीरें
दरअसल गर्लफ्रेंड को ऐसे स्टेडियम में प्रपोज करने के बाद शख्स ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें उसने बताया कि गर्लफ्रेंड ने इस प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया है। सोशल मीडिया पर अब शख्स के प्रपोज करने का तरीका खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि लोगों को इस तरह की चीजें करने से बचना चाहिए।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+