सेक्स के दौरान अचानक टूट गया शख्स का प्राइवेट पार्ट, पता चली ऐसी बीमारी, सुनकर उड़ गए होश

नई दिल्ली, 12 जुलाई: किसने सोचा होगा कि दुनिया में सबसे सुखद चीजों में से एक माना जाने वाला 'सेक्स' किसी शख्स के लिए एक सजा भी बन सकता है। जी हां इंडोनेशिय़ा के एक 50 साल के व्यक्ति के लिए सेक्स के बुरा सपना बन गया है। इस व्यक्ति को हाल ही में सेक्स के दौरान एक अत्यंत दुर्लभ पेनाइल (लिंग) फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा। इलाज के दौरान डॉक्टरों को उस व्यक्ति में 'एगप्लांट विकृति' के बारे में पता चला। जो कि एक बेहद ही दुर्लभ बीमारी होती है। जो आम तौर पर तब होती है जब लिंग में सेक्स के दौरान फ्रैक्चर जैसा महसूस होता है।

इस स्थिति में क्या होता है?

इस स्थिति में क्या होता है?

इस स्थिति में लिंग पार्टनर की वजाइना से बाहर निकल जाता है और उनके जननांगों के विपरीत मुड़ना शुरू हो जाता है। इनसाइडर ने बताया कि इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में प्रकाशित एक पेपर में इसे लेकर एक आर्टिकल छपा है। जिन डॉक्टरों ने उस व्यक्ति का इलाज किया उन्होंने इस एक्सीडेंट की घटनाओं का विवरण दिया और बताया कि उन्होंने उस शख्स को पूरी तरह से ठीक करने के लिए कैसे उसका इलाज किया।

पेनिस में एक रक्त का थक्का मिला

पेनिस में एक रक्त का थक्का मिला

रिपोर्ट्स में डॉक्टर्स ने बताया कि, रोगी को अपने साथी के साथ सेक्स करते समय लिंग में एक क्रेक सा महसूस हुआ। वे उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए। उन्होंने महसूस किया कि व्यक्ति ने अपना इरेक्शन खो दिया है और उनके प्राइवेट पार्ट्स में खून जमा हो गया है। जब डॉक्टरों ने उस आदमी के लिंग की जांच की, तो उन्हें उस शख्स के पेनिस में एक रक्त का थक्का मिला, जो उसके सिरे से उसके अंडकोश तक चला गया था।

डॉक्टरों ने ऐसे किया इलाज

डॉक्टरों ने ऐसे किया इलाज

इसके अलावा मूत्रमार्ग में भी क्रैक था, जिसका अगर इलाज नहीं किया जाता, तो वो मूत्र प्रवाह को अवरुद्ध कर सकता था। सर्जरी के बाद, उन्होंने आदमी को 'आर्टिफिशियल इरेक्शन' देकर उसके लिंग का टेस्ट किया किया गया। चूंकि उसे लिक्विड पदार्थ के रिसाव या घुमावदार लिंग जैसी कोई दिक्कत नहीं थी, इसलिए डॉक्टरों ने उसे 5 दिनों के लिए अस्पताल में आराम करने के लिए भेज दिया। इस दौरान घर पर अगले 21 दिनों तक डॉक्टरों ने उस व्यक्ति को एक कैथेटर के माध्यम से पेशाब करने के लिए कहा जो उन्होंने उसके मूत्रमार्ग में डाला था।यह घटना युवाओं के लिए एक चेतावनी है। इसलिए इस मुद्दे से संबंधित सभी सवालों के जवाब आकाश हेल्थकेयर के डॉ. विकास अग्रवाल और फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के डॉ. अनूप गुलाटी ने दिए हैं।

Eggplant Deformity क्या है?

Eggplant Deformity क्या है?

डॉ. अग्रवाल के अनुसार, "हेमेटोमा के कारण, जब पेनाइल फ्रैक्चर होता है, तो ब्लड लिंग और अंडकोश के पास जमा हो जाता है, जिससे Eggplant Deformity हो जाती है। वहीं डॉ. गुलाटी का कहना है कि, Eggplant Deformity लिंग की सूजन है, जो लिंग के बलपूर्वक झुकने के कारण होती है, जिससे कॉर्पोरा कैवर्नोसा टूट जाता है। इसके चलते लिंग में फ्रैक्चर हो जाता है। हेमेटोमा के कारण लिंग का रंग काला हो जाता है और यह बीच में सूज जाता है, इसलिए इसे Eggplant Deformity नाम दिया गया है।

पेनाइल फ्रैक्चर से बचने के लिए क्या सावधानियां हैं?

पेनाइल फ्रैक्चर से बचने के लिए क्या सावधानियां हैं?

डॉ. अग्रवाल का कहना है कि, बहुत सख्ती से और खासकर महिलाओं की टॉप पोजीशन पर सेक्स नहीं करना चाहिए। इसके अलावा डॉ. गुलाटी ने सेक्स के दौरान लिंग को जबरदस्ती मोड़ने से बचने" की सलाह दी। लिंग का फ्रैक्चर बहुत आम नहीं है और हम साल में 3 से 4 मामले देखते हैं। इसका कारण पूछने पर मरीज एक अजीब तरह की कहानी सुनाते हैं। प्रति वर्ष लगभग 200 मामले हैं, लेकिन कई रिपोर्ट नहीं किए जाते हैं। ये मामले अधिकतर यंग कपल में देखने को मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+