VIRAL: परिवार के साथ पूजा करने वाराणसी आए शख्स ने मंगाई वेज बिरयानी, रेस्टोरेंट ने पकड़ा दिया चिकन

Restaurant gives chicken Biryani: बिरयानी देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में से एक है। खाने के शौकीन लोगों को बिरयानी ना पसंद हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हालांकि, कई लोग वेज बिरयानी खाना पसंद करते हैं तो कई लोग नॉन वेज। भारत के बहुत सारे फूड लवर्स के दिल में बिरयानी ने खास जगह बनाई हुई है।

हालांकि, वेज बिरयानी खाने वाले लोगों के लिए भी कई ऑप्शन मौजूद हैं। चिकन की जगह कटहल वाली बिरयानी हूबहू नॉनवेज जैसा टेस्ट देती है, जो वेजिटेरियन्स के लिए अच्छा विकल्प है। लेकिन इसी बिरयानी से जुड़ा एक मामला हाल ही में सामने आया, जिसमें एक शख्स ने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया।

@AshwiniSahaya

ट्विटर यूजर ने अपने साथ हुई उस घटना का जिक्र किया जिसमें रेस्तरां ने उसे वेज बिरयानी बताकर चिकन बिरयानी थमा दी। ट्वीट के मुताबिक, शख्स के दोस्त ने पनीर बिरयानी का ऑर्डर दिया था लेकिन इसके बदले उसे चिकन के टुकड़ों वाली डिश मिली।

ट्विटर यूजर अश्विनी श्रीवास्तव ने अपने साथ वाराणसी में हुए एक एक्सपीरियंस के बारे में बात की। उन्होंने दो वीडियोज शेयर किए, जिसमें वेजिटेबल पनीर बिरयानी के फैमिली बैक का बिल भी दिखाया गया है। इसे उन्होंने फूड एग्रीगेट ऐप जोमैटो के जरिये ऑनलाइन ऑर्डर किया था। अगली क्लिप में उन्होंने दिखाया कि आखिरकार उन्हें क्या मिला। डिब्बे में छिपे चिकन के टुकड़े।

हालांकि, शुरुआत में शख्स को इस बात का अहसास तक नहीं हुआ कि ये चिकन बिरयानी है क्योंकि कई बार पनीर बिरयानी में पनीर को बेसन की एक लेयर में लपेटा जाता है। उन्होने पनीर बिरयानी का ऑर्डर दिया था। इसके बाद जब इसे चखा तो पता चला कि ये पनीर नहीं बल्कि कुछ और ही था। यूजर ने अपने ट्वीट में ये सब बातें बताई।

इसके बाद उन्होंने शिकायत की कि जब उन्होंने बेहरोज बिरयानी को फोन किया तो उन्होंने जोमैटो से संपर्क करने के लिए कहा। और जब उन्होंने जोमैटो को फोन किया तो उन्होंने होटल से कॉन्टैक्ट करने के लिये कहा। शेयर किये जाने के बाद से ट्वीट को 89 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 5 हजार से भी ज्यादा इसे लाइक्स मिले हैं।

इसके बाद जोमैटो और बेहरोज बिरयानी दोनों ने ही ट्वीट पर रिप्लाई किया और वायरल वीडियो पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। जोमैटो ने लिखा कि अश्विनी, हमें इस घटना पर खेद है। हमारा ऐसा कुछ करने का इरादा नहीं था। हम तुरंत ही इसकी जांच कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+