भूख लगने पर मंगवाया मिल्क शेक, डिलीवर हुआ पेशाब का गिलास और फिर...
ऑनलाइन खाना मंगाने के मामले में कई तरह की गलतियां या फिर फ्रॉड के बारे में आपने जरूर सुना होगा। हो सकता है कि ये सब कभी आपके खुद के साथ भी हुआ हो। कई बार इंसान मंगवाता कुछ है और रिसीव कुछ और हो जाता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ भी हुआ, जिसे भूख लगी तो उसने मिल्कशेक मंगवा लिया। लेकिन मिल्कशेक के बदले उसे जो मिला, वो अपने आप में हैरान करने वाला था।
अकसर मिल्कशेक लोगों को काफी पसंद होता है। ऐसे में कई बार लोग इसे या तो घर पर बनाते हैं या फिर ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं। एक शख्स ने भी ऐसा ही कुछ किया। उसने कहा कि मैंने जब अपना डिलीवरी पैकेज खोला तो मैंने अपने कप में स्ट्रॉ डाला। इसके बाद जैसे ही मैं सिप लेने लगा तो मुझे कुछ अजीब सा लगा। फिर मुझे कुछ देर बाद समझ आया कि मुझे पेशाब का गिलास थमा दिया गया है।

शख्स ने फटाफट डिलीवरी करने वाले से संपर्क किया, जो ज्यादा आगे तक नहीं गया था। शख्स ने कहा कि क्या मैं पुलिस बुलाऊं? डूड- ये पेशाब का एक कप है। क्या तुमको पता है ये पेशाब है? इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय ने इस बात को एक्सेप्ट किया कि वो जब वो गाड़ी में था तो उसे जेर का पेशाब आया था, जिसके बाद उसने एक कप में कर लिया। इसके बाद डिलीवरी करवाते हुए पेशाब वाला कप और मिल्कशेक अदला बदली हो गए और गलती से उसने पेशाब वाला कप शख्स को पकड़ा दिया।












Click it and Unblock the Notifications