कोरोना ने छीनी नौकरी मगर नहीं टूटा हौसला! अब कचौड़ी की दुकान चलाकर खूब पैसा कमा रहा ये शख्स

Man opened Kachori shop: कोरोना वायरस ने न जाने कितने लोगों से उनकी नौकरी छीन ली। न जाने कितने ही लोग इस महामारी के बाद दाने-दाने को तरसने लगे। ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान से बिहार आए एक शख्स के साथ। पहले कपड़े के शोरूम में काम करने वाले इस शख्स की नौकरी छिन गई और फिर इसके बाद उन्होंने कचौड़ी की दुकान खोलने के बारे में सोचा।

कहते हैं जब हौसले बुलंद होते हैं तो तरक्की के मुकाम तक पहुंचने से कोई भी नहीं रोक सकता। ऐसा ही कुछ रामजी नाम के इस शख्स ने भी सोच लिया था। तभी तो कोरोना से नौकरी जाने के बाद भी उसने अपना हौसला टूटने नहीं दिया। आज किशनगंज में रामजी की कचौड़ी की दुकान है। उनकी कचौड़ी की डिमांड दूर-दूर तक है। दूर दराज से लोग इनकी दुकान पर कचौड़ी खाने आते हैं।

Kachori shop

राजस्थान की ये फेमस कचौड़ी का काफी नाम है। यहां दो तरह की कचौड़ियां मिलती हैं, पहली प्याज की कचौड़ी और दूसरी मोगड़ी कचौड़ी। शख्स की दुकान किशनगंज महावीर मार्ग विष्णु मंदिर के पास है। ये कचौड़ी लोगों को इतनी पसंद है कि दूर दराज से यहां लोग इसका मजा उठाने आते हैं। जो इस कचौड़ी का स्वाद एक बार चख लेता है, बार-बार यहां आता है। रामजी भी अपनी कचौड़ी और प्रेरणादायक कहानी को लेकर इलाकेभर में खूब मशहूर हैं।

शोरूम में की नौकरी
न्यूज 18 से बात करते हुए रामजी नाम के इस शख्स ने बताया कि 5 साल पहले दोनों भाई राजस्थान के मारवाड़ से नौकरी करने बिहार आए थे। वे कपड़े के एक शोरूम में नौकरी करने लगे। लेकिन अचानक शोरूम बंद होने के चलते उनकी नौकरी छिन गई। नौकरी छिनने के बाद उन्होंने कचौड़ी बेचने का फैसला किया। आज दोनों हजारों रुपये की कचौड़ी बेच लेते हैं। इससे परिवार भी अच्छे तरीके से चल जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+