'टाइमटेबल बनाया कि सभी बीवियों के साथ... लेकिन उलटा पड़ गया', 9 पत्नियों वाले शख्स का छलका दर्द
सभी पत्नियों के साथ मैंने उनके अपॉइंटमेंट के हिसाब से संबंध बनाए, लेकिन कुछ दिन बाद...
ब्राजील: 'आर्थर ओ उर्सो'... ये नाम है उस शख्स का, जिसकी एक-दो नहीं, बल्कि 9 पत्नियां हैं। आर्थर ओ उर्सो पिछले साल उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने एक साथ इन 9 महिलाओं से शादी की। 9 महिलाओं से शादी करने के पीछे अपना मकसद बताते हुए आर्थर ने कहा कि वो 'फ्री लव' को सेलिब्रेट करना और एक ही विवाह करने की परंपरा को तोड़ने चाहते हैं। अब जब 9 पत्नियां हैं, तो सभी को अलग-अलग वक्त देना भी जरूरी है। ऑर्थर ने इसके लिए दिमाग लगाया और एक ऐसा टाइमटेबल बनाया, जिसमें सभी पत्नियों को बारी-बारी से वक्त देने और उनके साथ संबंध बनाने की प्लानिंग शामिल थी। हालांकि आर्थर का ये प्लान उनके लिए उलटा पड़ गया।

'शुरू में मैं भी खुश और मेरी 9 पत्नियां भी'
वेबसाइट 'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, आर्थर ओ उर्सो ने बताया, 'मैं चाहता था कि मेरी किसी भी पत्नी को ऐसा महसूस ना हो कि मैं बेडरूम में उसकी उपेक्षा कर रहा हूं और इसीलिए मैंने सभी के साथ संबंध बनाने के लिए एक टाइम टेबल बनाया था। शुरुआत में मैंने सभी पत्नियों के साथ उनके अपॉइंटमेंट के हिसाब से संबंध बनाए और सबकुछ बेहतरीन तरीके से चलने लगा। मैं भी खुश था और मेरी 9 पत्नियां भी।'

'कभी कभी होता किसी के साथ, और सोचता किसी और को'
आर्थर ओ उर्सो ने आगे बताया, 'लेकिन, फिर धीरे-धीरे सबकुछ बदलने लगा और बहुत सारी समस्याएं आने लगीं। कभी-कभी ऐसा लगता था कि ना चाहते हुए भी मुझे केवल इस वजह से अपनी किसी पत्नी के साथ संबंध बनाने हैं क्योंकि टाइमटेबल के हिसाब से उसका शेड्यूल तय है। कभी-कभी ऐसा भी होने लगा कि शेड्यूल एक पत्नी का तय है और मैं अपनी किसी दूसरी पत्नी के साथ वक्त बिताने की सोच रहा हूं।'

एक पत्नी ने तलाक भी मांग लिया
यहीं नहीं, अपनी इस 9 पत्नियों वाली जिंदगी में आर्थर के सामने कुछ दूसरी समस्याएं भी आने लगी हैं। आर्थर की एक पत्नी ने फैसला किया है कि वो अब उसे तलाक देगी। आर्थर ने बताया, 'मेरी वो पत्नी चाहती है कि मैं हर वक्त उसी के साथ, उसका बनकर रहूं। ऐसा तो हो ही नहीं सकता...इस बात का कोई मतलब ही नहीं है, हमें शेयर करना होगा। मैं जितना उसके अलग होने से दुखी हूं, उससे ज्यादा उसकी अलग होने की वजह जानकर हैरान हूं।'

'टाइमटेबल कैंसल, अब इच्छा से चलेंगे'
आर्थर ने बताया, 'मेरी पत्नी ने कहा कि वो उस लाइफ की कमी महसूस कर रही है, जिसमें केवल वो हो और उसका पति हो। और, इसी वजह से मुझे सभी पत्नियों के बीच बेडरूम में एक बैलेंस बनाना मुश्किल हो गया।' आर्थर ने अब फैसला किया है कि वो अपनी पत्नियों के साथ टाइमटेबल के आधार पर नहीं, बल्कि उस वक्त संबंध बनाएगा, जब उसकी इच्छा होगी।

'जब आपके पास कई पत्नियां होती हैं तो...'
अपनी आगे की प्लानिंग के बार में आर्थर ने कहा, 'बिना टाइमटेबल के अपनी लाइफ को आगे बढ़ाना मेरे लिए आसान होगा, क्योंकि जब आपके पास कई पत्नियां होती हैं तो आपको उनमें से किसी एक को अपनी तरफ आकर्षित करने में देर नहीं लगती। मुझे लगा कि मेरी वो प्लानिंग सही नहीं थी, इसलिए मैं उससे बाहर निकल आया और सबकुछ ठीक होने के रास्ते पर है।'

'सभी को एक साथ वक्त देकर मैं ज्यादा खुश हूं'
आर्थर ने बताया, 'अब सभी पत्नियों को एक साथ वक्त देकर मैं ज्यादा खुश हूं। उनमें से एक पत्नी तो मुझपर हावी हो जाती है, लेकिन उसकी प्राइवेसी कायम रखने के लिए मैं उसका नाम नहीं बताऊंगा। मेरी पत्नियों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनमें से कौन मुझे ज्यादा प्यार करती है, हां लेकिन जब मैं उनके लिए गिफ्ट लाता हूं, तब जरूर उन्हें एक दूसरे से जलन होती है।'
ये भी पढ़ें- 'महिला है या फिरकनी...', 6 घंटे की कॉकटेल पार्टी के बाद ऐसी हुई हालत, पति ने शेयर किया Video
'रिलेशनशिप को कैसे बेहतर करूं, अभी सीख रहा हूं'
आर्थर ने आगे कहा, 'अगर मैं किसी एक पत्नी के लिए मंहगा गिफ्ट लाया और दूसरी के लिए सस्ता या छोटा, तो वो स्थिति वाकई मेरे लिए मुश्किल वाली होती है। वो चाहती हैं कि मैं सबके ऊपर ध्यान दूं, सभी के लिए एक जैसे गिफ्ट लाऊं, सभी को बराबर वक्त दूं। हालांकि, अपनी इस रिलेशनशिप को कैसे और ज्यादा बेहतर करूं, ये अभी भी सीखने की कोशिश कर रहा हूं।'












Click it and Unblock the Notifications