घर से बाहर निकालने के लिए कबूतर को करानी पड़ी शाही सवारी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
जिस तरीके से एक शख्स कबूतर को अपने घर से बाहर निकाल रहा है, वो काफी फनी है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।
सोशल मीडिया बेहद ही अतरंगी चीजों से भरा पड़ा है। कई बार ऐसे तमाम वीडियोज और फोटोज देखकर दिल खुश हो जाता है, तो कई दफा हैरानी भी होती है कि ऐसा मुमकिन भी कैसे हो सकता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कबूतर को बचाकर बाहर निकालने की मशक्कत में जुटा हुआ है। जिस तरीके से इस शख्स ने कबूतर को अपने घर से बाहर निकाला, वो काफी फनी है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।

कबूतर को मिली शाही सवारी
अकसर पक्षी उड़ते-उड़ते घरों में घुस जाया करते हैं। कभी-कभी उन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता और वे फंस जाते हैं। ऐसा ही एक कबूतर के साथ भी हुआ। उड़ते उड़ते वो एक घर में घुस गया। लेकिन कबूतर को क्या मालूम था कि उसे फिर शाही सवारी मिलेगी।
वायरल हुआ वीडियो
जी हां! घर में कबूतर देख शख्स ने सफाई करने वाला वाइपर लिया और कबूतर उसपर बैठ गया। शख्स धीरे-धीरे कबूतर को उठाकर बाहर ले आया। इस दौरान कबूतर काफी शांत और चुपचाप दिखा। उसे भी बाहर आने की काफी जल्दी थी।

बरतनी पड़ी सावधानी
देखने में ये वीडियो भले ही मजेदार लग रहा हो, लेकिन इस आदमी को ही पता है कि इसने किस मशक्कत के साथ उस कबूतर को बाहर रखा। इस काम में उसने बड़ी ही सावधानी बरती। नीचे बैठा कुत्ता बस कबूतर को ही देखे जा रहा था। ऐसे में कबूतर को कुत्ते से बचाने का प्रेशर अलग था।

मजेदार है म्यूजिक
कबूतर को धीरे-धीरे वायपर में बैठाकर आखिरकार ये शख्स बाहर ले ही आया। लेकिन इस पूरे वीडियो में जो बात सबसे मजेदार है, वो है इसका बैकग्राउंड म्यूजिक। वीडियो में दिया हुआ म्यूजिक इसे और भी ज्यादा फनी और बेहतरीन बना रहा है।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो
वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर कमेंट कर कह रहे हैं कि उस शख्स का कॉन्सन्ट्रेशन भी कमाल का है। कई लोगों का कहना है कि कबूतर इतना शांत कैसे बैठा है।

यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने कहा कि कबूतर का बैलेंस कमाल का है। एक ने कहा कि कबूतर को भी लग रहा होगा कि बिना जमीन हिले वो आगे कैसे बढ़ रहा है। वहीं ज्यादातर लोगों ने म्यूजिक को शानदार बताया है।












Click it and Unblock the Notifications