शख्स ने बना डाला अपनी ही गर्लफ्रेंड का क्लोन, कहा- 'लो अब इसके साथ जो मर्जी करो'

वो और आशिक होंगे, जो ये भी बर्दाश्त ना करें कि उनकी माशूका को कोई नजर भरके भी देखे...लेकिन यहां एक शख्स ऐसा है, जो चाहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड से हर कोई उसी तरह बात करे, जैसे वो खुद करता है और इसके लिए उसने एक नायाब तरकीब भी खोज निकाली।

दरअसल, इस शख्स ने अपनी ही गर्लफ्रेंड का एक डिजिटल क्लोन बना डाला। ये क्लोन है तो आर्टिफिशियल, लेकिन इससे कोई भी रियल में बातचीत कर सकता है। क्लोन बनने के बाद अब ये शख्स और इसकी गर्लफ्रेंड दोनों सुर्खियों में हैं।

model katiana kay

'न्यूयॉर्क पोस्ट' की खबर के मुताबिक, विल गुडऑल नाम के इस शख्स की गर्लफ्रेंड कोई और नहीं, बल्कि 'ओनलीफैंस' की जानी-मानी मॉडल कैटियाना के है। गुडऑल ने अपनी गर्लफ्रेंड का जो क्लोन बनाया है, उसे उसने कैटियाना एआई नाम दिया है। कैटियाना ने बताया कि वो और उसका ब्वॉयफ्रेंड चाहते थे कि कोई भी मुझसे बिना झिझक हर तरह की बात कर सके और इस काम में हमारी मदद आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने की।

'क्लोन से बात कर सकते हैं, मजाक कर सकते हैं और...'
कैटियाना ने कहा, 'मेरा मानना है कि मैं बातचीत के जरिए लोगों की टेंशन काफी हद तक कम कर सकती हूं। फिर मैंने सोचा कि इसके लिए अपना एक क्लोन बनाना चाहिए। इसके बाद मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने इस काम में मेरा साथ दिया और बन गई कैटियाना एआई। अब वर्चुअल प्रेमी कैटियाना एआई से हर तरह की बात कर सकते हैं, मजाक कर सकते हैं और बदले में उन्हें ऑटोमेटेड वॉइस मैसेज भी मिलेंगे।'

'मैं चाहता था कि मेरी गर्लफ्रेंड से सभी बातें करें'
वहीं, कैटियाना के ब्वॉयफ्रेंड गुडऑल का कहना है, 'मैं चाहता था कि मेरी गर्लफ्रेंड से हर कोई बिना झिझक हर तरह की बातें कर सके। कैटियाना एआई से अब लोग खुलकर बातें करते हैं, अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं।' गुडऑल ने बताया कि कैटियाना की मां को कैंसर होने की वजह से उसने अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर 2021 में अपना ऑनलाइन करियर शुरू किया था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+