VIDEO: कुत्ते को जबड़े में दबाकर भागा मगरमच्छ, बचाने के लिए नदी में कूदा बुजुर्ग, फिर जो हुआ...

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में मगरमच्छ दिखना एक आम बात है। यहां मगरमच्छ अक्सर लोगों के बैकयार्ड, स्विमिंग पूल और गोल्फ कोर्स में घूमते देख जाते हैं। अब फ्लोरिडा से एक मगरमच्छ का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बुजुर्ग अपने मासूम पिल्ले को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया। हालांकि बुजुर्ग अपने कुत्ते के बच्चे को बचान में सफल रहा। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मगरमच्छ के जबड़े यूं बचाई डॉगी की जान

मगरमच्छ के जबड़े यूं बचाई डॉगी की जान

रिपोर्ट के मुताबिक, रिपोर्ट के मुताबिक, 74 वर्षीय रिचर्ड विलबैंक्स अपने पालतू कुत्ते के साथ वॉक पर निकले थे। इसी दौरान वहां झील के किनारे मौजूद उनके कुत्ते को दबोच लेता है। अपने तीन महीने के कैवेलियर चार्ल्स स्पैनियल को बचाने रिचर्ड ने खुद को जोखिम में डाल दिया। काफी जद्दोजहद के बाद 74 साल के रिचर्ड कुत्ते को मगरमच्छ के चुंगल से निकालने में कामयाब हो जाते हैं।

जबड़ों को खोलना था सबसे मुश्किल

जबड़ों को खोलना था सबसे मुश्किल

सीएनएन के दिए इंटरव्यू में विलवैंक्स ने बताया कि "हम तालाब के किनारे से पैदल वॉक कर रहे थे। तभी मगरमच्छ एक मिसाइल की तरह पानी से बाहर आया और पिल्ले को जबड़े में दाबकर ले गया। रिचर्ड कहते हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक मगरमच्छ इतनी तेजी से आएगा और कुत्तो को झपट लेगा। यह सबकुछ बहुत जल्दी हुआ। उन्होंने बताया, मगरमच्छ को पकड़ना इतना कठिन नहीं था, जितना मुश्किल था उसके जबड़े को खोलकर पिल्ले को आजाद करना।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो हुआ वायरल

पिल्ले को मगरमच्छ के चुंगल से निकालने के बाद रिचर्ड अपने डॉगी को पशु चिकित्सक के पास ले गए। उसके पेट में घाव था लेकिन अब वो ठीक है। उन्होंने बताया कि पिल्ले को बचाने में मगरमच्छ ने मेरे हाथों को चबा लिया था। रिचर्ड को टेटनस के इंजेक्शन लगाए गए। यह घटना अक्टूबर महीने में कैमरे में कैद हो गई थी। रिचर्ड का ये वीडिया सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग रिचर्ड की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।

वीडियो देखने के इस लिंक पर क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+