ऑफिस टाइम में 6-6 घंटे टॉयलेट में गुजराता था शख्स, जांच में पता चली चौंकाने वाली सच्चाई

चीन में एक शख्स को नौकरी से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि वह हर दिन रोजना 6-6 घंटे ऑफिस टॉयलेट में बिताता था।

 man in China fired for spending up to six hours a day in Toilet at working time

चीन के ऑफिस वर्किंग कल्चर को लेकर आए दिन अजीबो-गरीब घटनाएं सामने आती रहती हैं। एक बार फिर चीन से ऐसी ही घटना सामने आई है। ऑफिस में काम के दौरान टॉयलेट में 6 घंटे बिता वाले शख्स को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है।

कंपनी द्वारा नौकरी से निकाले गए इस का नाम वांग है। शख्स को कंपनी ने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का हवाला देते हुए नौकरी से निकाला है। जिसके बाद वांग ने कंपनी के इस फैसले को कोर्ट में चैलेंज किया, लेकिन कोर्ट ने भी फैसला कंपनी के पक्ष में सुनाया।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वांग ने अप्रैल 2006 में कंपनी में बतौर कर्मचारी ज्वाइन की थी। साल 2013 तक वो कंपनी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे थे। दिसंबर, 2014 में उन्हें पाचन संबंधी कुछ दिक्कतें हुई और उसने इलाज भी कराया।

इलाज के बाद भी वांग लगातार अपने पेट की दिक्कतों की शिकायत करता रहता था। ऐसे में वो जुलाई 2015 से दिन में 3 से 6 घंटे तक टॉयलेट ब्रेक पर रहता था। कंपनी शुरू में इसे इग्नोर करती रही, बाद में जब टॉयलेट ब्रेक समय बढ़ोत्तरी हुई तो कंपनी का ध्यान उस पर गया।

कंपनी के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2015 में 7 से 17 सितंबर के बीच वांग ने एक शिफ्ट में दो से तीन बार ऑफिस टॉयलेट का इस्तेमाल किया। इस दौरान वांग ने कुल 22 बार टॉयलेट गया। कंपनी ने टॉयलेट में बैठने का समय भी बताया है। कंपनी का कहना है कि वांग टॉयलेट में रोजाना 47 मिनट से लेकर 3 घंटे तक रहता था।

इसके बाद कंपनी ने 23 सितंबर 2015 को वांग को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी के इस फैसले के खिलाफ वांग ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और नौकरी वापस पाने की अपील की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुनाया कि वांग का शौचालय में लंबे समय तक रहना उचित शारीरिक जरूरतों से परे था। जजों ने यह भी कहा कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करना कानूनी और न्यायोचित था।

यह मामला सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, कोई कर्मचारी आठ घंटे की शिफ्ट में चार घंटे टॉयलेट में ही बिताए। ऐसा कौन सी कंपनी बर्दाश्त करेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा लगता है कि उसे टॉयलेट जाने के ही पैसे मिलते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+