खौफनाक! चलती ट्रेन में यात्रियों पर चमड़े की बेल्ट से कोड़े बरसाते दिखा ये शख्स, देखें Video
चलती ट्रेन में एक शख्स यात्रियों पर खड़े होकर चमड़े की बेल्ट से हमला करता नजर आया। खौफनाक दृश्य देखकर सभी खौफ जदा हो उठे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिहार के छपरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक चलती ट्रेन में यात्रियों पर से हमला करते देखा गया। बताया जा रहा है कि एक ट्रेन में सवार युवक दरवाजे पर खड़े होकर गुजर रही दूसरी ट्रेन के यात्रियों पर हमला कर रहा है।
मौके पर मौजूद लोग उसका वीडियो बनाते रहे। वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी सामने आ रहे हैं।

क्या है वीडियो में ?
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े युवक बगल के ट्रैक पर विपरीत दिशा में चल रही दूसरी ट्रेन के दरवाजे के पास बैठे लोगों को बेल्ट से पीट रहा है। ट्रेन के गुजरते समय उसे हाथ में चमड़े की बेल्ट से लोगों को कई बार पटकते हुए देखा जा सकता है।
4 लाख से ज्यादा व्यूज, 4 हजार के पार लाइक्स
सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो को अब तक 460,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, 4 हजार से ज्यादा लाइक्स और कमेंट किए गए हैं। ट्विटर यूजर्स ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
10,000 कोड़े मारे जाने चाहिए
एक यूजर ने लिखा कि ओएमजी! वह एक मनोरोगी लगता है। सजा के साथ-साथ इलाज की भी जरूरत है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह बक्कल साइड से मार रहा है। इससे गंभीर चोट लग सकती है। आशा है कि वह गिरफ्तार हो जाएगा। एक तीसरे यूजर ने रेलवे अधिकारियों और यूपी पुलिस के आधिकारिक खातों को टैग किया और उनसे व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया। वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया कि साइको को जल्द ही गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उसे जल्द से जल्द 10,000 कोड़े मारे जाने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications