Video: शार्क ने गड़ाए आदमी के पेट में दांत, कर दिया लहूलुहान
दोस्तों के साथ स्विमिंग का मजा लेने एक शख्स को काफी भारी पड़ गया। समुद्र के शीतल पानी में उतरते ही इसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जान पर बन आई।
Recommended Video

फ्लोरिडा। दोस्तों के साथ स्विमिंग का मजा लेने एक शख्स को काफी भारी पड़ गया। समुद्र के शीतल पानी में उतरते ही इसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जान पर बन आई। बड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद उसे बचाया गया लेकिन इस घटना के घाव जिंदगी भर उसे याद रहेंगे।


दोस्तों के साथ गए थे स्विमिंग के लिए
Ervin Maccarty नाम का शख्स अपने कुछ दोस्तों के साथ फ्लोरिडा में स्विमिंग के लिए गया था। फ्लोरिडा अपने खूबसूरत बीचों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है और दूर-दूर से लोग यहां स्विमिंग के लिए आते हैं। ऐसा ही कुछ Ervin Maccarty ने भी सोचा था। एक बोट में जब वो और दोस्त बीच समुद्र में गए तो सभी ने एक साथ पानी में छलांग लगाई।

इस खतरनाक शार्क का बन गए शिकार
पानी में कूदते ही Ervin काफी गहरे पानी में चले गए। अचनाक उन्हें अपने पेट में काटने का दर्द महसूस हुए। जब उन्होंने देखा तो उनके होश ही उड़ गए। एक शार्क ने अपने नुकीले दांतों से उनपर वार किया था। ये एक नर्स शार्क थी। आमतौर पर ये ज्यादा बड़ी नहीं होतीं लेकिन इनके नुकीले दांत, इंसान को फाड़ने के लिए काफी हैं। (फोटो साभार : द सन)

जब बन आई एरविन की जान पर
Ervin ने किसी तरह शार्क को पकड़ा ताकि वो अपने दांतों से उनका पेट न चीर दे। वो किसी तरह समुद्र की सतह पर पहुंचे और अपनी बोट को ढूंढने लगे। बोट काफी दूर जा चुकी थी और उन्होंने दोनों हाथों से शार्क को पकड़ रखा था। इस कारण तैर कर बोट पर जाना और भी मुश्किल था। Ervin को समझ नहीं आया कि वो क्या करें। एक तरफ बोट दूर थी और इधर शार्क के दांत उनके अंदर गड़ते ही जा रहे थे। (फोटो साभार : द सन)

शार्क को काट बचाई जान
Ervin किसी तरह बोट तक पहुंचे और जाकर अपने दोस्तों को अपनी हालत दिखाई। दोस्तों को समझ नहीं आया कि क्या करें, शार्क की पकड़ इतनी मजबूत थी कि वो छूटने का नाम ही नहीं ले रही थी। उनके दोस्तों ने शार्क को मारने का सोचा क्योंकि यही एक तरीका था जिससे उसकी पकड़ कमजोर हो सकती थी। शार्क को एक चाकू की मदद से बीच में से काटा गया जिसके बाद उसकी पकड़ कमजोर हुई और Ervin की जान बची। उनके पेट में कटने के कारण गंभीर चोट आई है। (फोटो साभार : द सन)












Click it and Unblock the Notifications