Sooryavansham: बार बार 'सूर्यवंशम' दिखाए जाने पर भड़क उठा शख्स, सोनी मैक्स को लेटर लिखकर कहा- 'मानसिक हालत...'

वायरल हो रहे इस लेटर में शख्स ने अपनी पीड़ा बयां की है। बार बार सोनी मैक्स चैनल पर 'सूर्यवंशम' देखते हुए वो तंग आ चुका है, जिसके बाद उसने ये लेटर लिखा।

sooryavansham

Sooryavansham: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'सूर्यवंशम' 21 मई 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। तब से लेकर आज तक ये फिल्म टीवी चैनल सोनी मैक्स पर कई बार प्रसारित हो चुकी है। अकसर सोनी मैक्स पर सूर्यवंशम फिल्म का प्रसारण होता है। टेलीविजन रेटिंग में भी ये फिल्म टॉप पर है। चैनल पर ये फिल्म लगभग हर दिन दिखाई देती है। ऐसे में लोग बार बार इस फिल्म को चैनल पर देखते-देखते बोर हो चुके हैं। एक शख्स तो फिल्म को बार-बार देखकर इतना दुखी हो गया कि उसने सोनी मैक्स को दर्दभरी चिट्ठी भी लिख डाली। अब शख्स की ये चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

'आपको 'सूर्यवंशम' का ठेका मिला है'

'आपको 'सूर्यवंशम' का ठेका मिला है'

वायरल हो रही चिट्ठी में शख्स का दर्द साफ झलक रहा है। चिट्टी में लिखा गया है कि आपके चैनल को 'सूर्यवंशम' फिल्म के प्रसारण का ठेका मिला है, आपकी कृपा से हम और हमारा परिवार हीरा ठाकुर और उनके परिवार को अच्छे से जान गया है। हम लोगों को सूर्यवंशम नामक फिल्म की एक्स्ट्रा इनिंग भी यादहो चुकी है।

'अगर हमारी मानसिक स्थिति...'

'अगर हमारी मानसिक स्थिति...'

फिर शख्स ने चैनल से सवाल पूछते हुए लिखा, आपका चैनल कितनी बार इस फिल्म का प्रसारण कर चुका है? भविष्य में कितनी बार और इस फिल्म का प्रसारण किया जाएगा? यदि हमारी मानसिक स्थिति पर इसका विपरीत असर आता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? कृपया सूचना देने का कष्ट करें...

वायरल हुआ शख्स का लेटर

वायरल हुआ शख्स का लेटर

बता दें कि शख्स का लेटर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन ईवीवी सत्यनारायण ने किया था। अमिताभ बच्चन के अलावा इस फिल्म में सौंदर्या और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म में कादर खान और जयसुधा ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

पहले भी बन चुके हैं कई मीम्स

पहले भी बन चुके हैं कई मीम्स

फिल्म सूर्यवंशम में रेखा ने अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस की आवाज को डब किया था। सोनी मैक्स पर फिल्म कई बार प्रसारित हो चुकी है, जिस वजह से इसपर पहले भी कई मीम्स बनाए जा चुके हैं, जो जमकर वायरल भी हुए।

चर्चा में 'सूर्यवंशम पीड़ित' शख्स

चर्चा में 'सूर्यवंशम पीड़ित' शख्स

अब इस शख्स का सोनी मैक्स को लिखा ये लेटर जमकर वायरल हो रहा है। शख्स ने जिस तरह से ये लेटर लिखा है ये काफी फनी लग रहा है। इसके साथ ही पत्र के आखिर में उसने सूर्यवंशम पीड़ित भी लिखा हुआ है। लेटर वायरल होने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Recommended Video

    Star India wins IPL media rights people trolled set max on social network for Sooryavansham। वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+