फैमिली के साथ पार्क में बैठे थे लोग, क्रेन पर चढ़कर न्यूड हो गया शख्स, पूछा- मजा आया या नहीं?
वाशिंगटन, 12 जुलाई। अमेरिका की राजधानी में स्थित वाशिंगटन स्क्वायर पार्क की अपनी अलग पहचान है। वाशिंगटन में रहने वाले हों या फिर यहां पर जाने वाले लोग एक बार इस पार्क में जरूर जाना चाहते हैं। ये पार्क कई ऐतिहासिक चीजों का गवाह रहा है लेकिन सोमवार को इस पार्क में जो हुआ वहां मौजूद लोगों ने कभी इस जगह पर ऐसा होने की उम्मीद भी न की होगी। सोमवार को एक शख्स पार्क में क्रेन पर चढ़ गया और अपने सारे कपड़े उतार दिए।

पार्क में क्रेन पर होने लगा स्ट्रिप शो
अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताने पार्क में आने वाले लोगों के सामने सोमवार को न्यूडिटी का एक अलग ही नजारा पेश हो गया। वहां मौजूद लोगों को ऐसा लग रहा था जैसे वो कोई स्ट्रिप शो देख रहे हों।
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक न्यूड होने के बाद वह शख्स ने लोगों पर चिल्लाते हुए पूछा 'तो बताइए आपका मनोरंजन हुआ या नहीं' ऐसा लग रहा था कि शख्स हॉलीवुड स्टार रसेल क्रो का बड़ा वाला फैन है।

ग्लेडिएटर फिल्म का बोलने लगा डॉयलॉग
अगर आपने हॉलीवुड की ऑइकानिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल ग्लेडियटर मूवी देखी है तो इस फिल्म का वो सीन जरूर याद होगा जिसमें ग्लेडिएटर का किरदार निभाने वाले रसेल क्रो मशहूर डॉयलॉग बोलते हैं "बताइए आपका मनोरंजन हुआ कि नहीं?"
रिपोर्ट के मुताबिक जब पार्क में मौजूद क्रेन पर शख्स चढ़ा उसी समय वह शर्टलेस हो चुका था। क्रेन के प्लेटफॉर्म पर खड़े होने के बाद उसने एक-एक कर बाकी के कपड़े भी हटाने शुरू कर दिए। इस दौरान वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था और कूदने की धमकी भी दे रहा था।

सैकड़ों लोगों ने देखा शख्स का न्यूड शो
न्यूयार्क पोस्ट की खबर के मुताबिक न्यूड हो चुके शख्स को आखिरकार क्रेन से सुरक्षित उतारा गया और मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन तब तक सैकड़ों लोग उसे पार्क में ही देख चुके थे और उसका वीडियो भी बना लिया जिसे बाद में सोशल मीडिया पर फैल गया। वीडियो में दिख रहा है कि क्रेन पर मौजूद शख्स बार-बार किनारे आ जाता और कूदने की कोशिश करने लगता। इस दौरान वहां मौजूद लोग और पुलिस कर्मी चिल्लाकर उसे पीछे जाने को कहते।

फायरकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस और फायरकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत बचाव टीम ने क्रेन के नीचे एयरबैग डाल दिए ताकि शख्स कूद जाए या फिर गिर जाए तो ज्यादा घायल न हो। बाद में क्रेन ऑपरेटर को प्लेटफॉर्म को नीचे लाने के लिए मनाया गया ताकि शख्स को सुरक्षित पकड़ा जा सके।

पहले भी हो चुका है ऐसा
वैसे यह पहली बार नहीं है जब टाइम्स स्क्वायर पार्क में इस तरह का नजारा सामने आया है। न्यूयार्क पोस्ट की खबर के मुताबिक ही साल 2020 में एक न्यूड शख्स खुद पार्क के फव्वारे के पास खड़ा हो गया था और खुद के जीसस होने का दावा करने लगा।
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications