KFC के चिकन रैप में मिली मरी हुई मकड़ी, शख्स ने दोबारा ना जाने की खाई कसम

एक शख्स को केएफसी के एक आउटफेट में चिकन रैप के एक टुकड़े में मरी हुई मकड़ी मिली। शख्स ने आउटलेट को बायकॉट करने की कसम खाई है।

KFC wrap

Dead spider on KFC wrap: केएफसी के एक कस्टमर को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब उसने न्यूयॉर्क साउथ वेल्स के एक आउटफेट में चिकन रैप का एक टुकड़ा चखा। उसी वक्त शख्स को एक मरी हुई मकड़ी दिखी।

खाने में मिली मकड़ी
कस्टमर को जब मकड़ी दिखी, तो वो आधे से ज्यादा खा चुका था। लेकिन खाने के बाद उसे अहसास हुआ कि एक मकड़ी उसमें थी। ल्यूक ने कहा कि इसकी शिकायत करने के लिए वे सीधे आउटलेट के कर्मचारियों के पास गए लेकिन स्टोर मैनेजर ने कोई एक्शन नहीं लिया।

गुस्साया शख्स
'टाइम्स नाऊ' की खबर के मुताबिक, इस वाकये से निराश होकर 22 वर्षीय ल्यूक ने फास्ट फूड रेस्तरां को बायकॉट करने का फैसला लिया। ल्यूक हेदरॉल ने कहा कि केएफसी बेहद बुरा है और इसे खुला नहीं रहना चाहिए। मैनेजर को बिल्कुल भी परवाह नहीं थी। मुझे जाहिर तौर पर उन्होंने पैसे की पेशकश की लेकिन मैं असल में बेहद नाराज था। मैं केएफसी से हर समय खाता हूं। लेकिन फिर कभी वहां नहीं जाऊंगा। ये मेरा आखिरी बाइट था।

आउटलेट ने मांगा माफी
उसने कहा कि मैं असल में शिकायत नहीं करने वाला था लेकिन वहां के मैनेजमेंट ने मुझे बेहद नाराज किया है। उन्होंने इस मुद्दे की बिल्कुल भी परवाह नहीं की। अब आउटलेट भी सोच में है कि आखिर खाने में मकड़ी मिली कैसे। घटना के बाद केएफसी के एक स्पोक्सपर्सन ने शख्स से माफी मांगी और कहा कि उसे पूरा रिफंड दिया जाएगा।

क्या बोला आउटलेट का स्पोक्सपर्सन?
उन्होंने कहा कि हमें ये जानकर दुख हुआ कि कस्टमर इस बात से नाराज हुआ। हमारे रेस्तरां की गुणवत्ता को अच्छा करने के लिए काफी सख्त नियम हैं। इसलिए यकीन नहीं हो रहा है कि ये कैसे हुआ। हैट ने कहा कि ये अच्छा हुआ कि हमारे कस्टमर को पैसा वापस मिला। हमें इस तरह की कोई और शिकायत नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+