शख्स इंटर्नशिप के लिए खोजा अनोखा तरीका, भेजा 'स्पेशल लेटर', फिर हुआ कमाल
कई बार कोर्स पूरा करने के बाद इंटर्नशिप के लिए चांस मिलने में देरी होती है, जिसके चलते जॉब मिलना मुश्किल हो जाता है। एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा था। जिसके चलते उनसे एक अनोखा तरीका खोजा। दरअसल, शख्स ने यूएस बेस्ट एक स्टार्टअप कंपनी में इंटर्नशिप के लिए कवर लेटर के साथ एक खास चीज भेजी, जिसकी तस्वीर एंटीमेटल के सीईओ मैथ्यू पार्कहर्स्ट ने शेयर की है।
दुनिया के कई देशों में पिछले कुछ वर्षों में नौकरियों के लिए आवेदन करने के तरीके में जबरदस्त बदलाव आया है। बढ़ती चुनौतियों के बीच अब नियोक्ता टैलेंट के साथ क्रिएटिविटी भी परखते हैं। इस बीच इंटर्नशिप को लेकर भी कैंडिडेट्स को काफी भटकना पड़ता है। इस बीच एक अजीब मामला सामने आया है। पिज्जा के एक डिब्बे के साथ एक इंटर्नशिप आवेदन कंपनी को प्राप्त हुआ। ये लेटर यूएस-आधारित स्टार्टअप एंटीमेटल को भेजा गया था।

पत्र में क्या लिखा?
शख्स ने लिखा, "एक सेवा कंपनी के रूप में स्लाइस के रूप में एंटीमेटल के संक्षिप्त कार्यकाल से प्रेरित होकर, कृपया इस पिज्जा का आनंद लें। मैं इंजीनियरिंग इंटर्न पद के लिए आवेदन के रूप में अपने बायोडाटा की एक प्रति भी लाया हूं। मैं इस अवसर से बहुत उत्साहित हूं और इसके लिए प्रेरित हूं जो करना है वह करो।"
एंटीमेटल के सीईओ को पार्कहर्स्ट का शख्स का ये विचार काफी पसंद आया। उन्होंने कहा कि कंपनी डेविड को अब शत- प्रतिशत इंटरव्यू के लिए बुलाएगी। एंटीमेटल सीईओ ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, "एक और इंटर्नशिप आवेदन -हमारे कार्यालय में आया और अपने बायोडाटा के साथ एक पिज्जा मिला है। जिसके लिए यहां 100 प्रतिशत साक्षात्कार मिल रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications