घर के निचले हिस्से में पहुंचा शख्स तो नजारा देख उड़े होश, लगा था 45 अजगरों का डेरा
टेक्सास। टेक्सास से एक बेहद डरावनी खबर सामने आई है। यहां एक शख्स तब चौंक गया जब उसे उसके घर के नीचे 45 जहरीले सांप दिखाई पड़े। दरअसल शख्स बुधवार को घर के नीचे एक तार चेक करने के लिए पहुंचा को नजारा देखकर बुरी तरह घबरा गया। यहां उसे कई सारे अजगर सांप दिखाई पड़े। इसके बाद उसने स्नेक रिमूवल सर्विस को बुलवाकर इन्हें बाहर निकलवाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
स्नेक रिमूवल टीम ने शेयर किया वीडियो
इन सांपों को निकालने के लिए पहुंची बिग कंट्री स्नेक रिमूवल की टीम ने इसके वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया। वीडियो के साथ में लिखा है- हम यहां लंच के समय पहुंचे और यहां इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देखकर चौंक गए। इस वीडियो को अबतक 1.1 मिलीयन बार देखा जा चुका है। वीडियो में टीम एक एक कर सांपों को निकाल रही है।

जब टॉयलेट सीट के भीतर से निकला अजगर
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक शख्स जब सुबह-सुबह अपने बाथरूम में पहुंचा तो उसने ऐसी चीज देखी कि जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। शख्स सुबह-सुबह फ्रेश होने के लिए बाथरूम पहुंचा था। जैसे ही उसने बाथरूम का दरवाजा खोला तो देखा कि टॉयलेट सीट में एक अजगर बैठा हुआ है। शख्स ने जैसे ही अजगर देखा उसकी चीखें निकल पड़ीं। अजगर को देखकर उस व्यक्ति का पूरा परिवार डर गया और फिर उन्होंने ब्रिस्बेन स्नेक कैचर्स को मदद के लिए फोन मिलाया।

गर्मी बढ़ते ही आस्ट्रेलिया के घरों में मिलने लगते हैं सांप
बीते कुछ दिनों से आस्ट्रेलिया के लोगों को लगातार सांपों और खासकर अजगर का सामना अपने बाथरूम में करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं। आस्ट्रेलिया में कई बार लोगों को अपने घरों के पीछे अजगर मिलते रहते हैं लेकिन मौसम के गर्म होने पर ये ठंडी जगहों को ढूंढते हैं। ऐसे में अकसर ये एयरकंडीशन या रेफ्रिजरेटर के आसपास पाए जाते हैं। लेकिन जब गर्मी हद से ज्यादा बढ़ जाती है तो ये नमी वाली जगहों को ढूंढने लगते हैं। यहीं वजह है कि ये कई बार घरों को कमोड में पाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- VIDEO: बेड पर सो रही बुर्जुग महिला को पांव में कुछ चुभा, टॉर्च जलाकर देखा तो उड़े होश
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications