'Aber-clam Lincoln': समुद्र किनारे पड़ा मिला 218 साल पुराना क्लैम, लैब ने दिया अजीबोगरीब नाम

पार्कर नाम के शख्स को समुद्र किनारे परिवार के साथ घूमते हुए एक क्लैम मिला। पहले तो पार्कर ने उसे खाने का विचार बनाया लेकिन फिर उन्हें लगा कि ये कुछ अलग है। लैब में ले जाने पर पता चला कि ये क्लैम पूरे 200 साल पुराना है।

 Aber clam Lincoln

अकसर समुद्र तट पर घूमते हुए लोगों को कई बार ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिनपर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। कई बार ये देखने में बेहद अजीब होती हैं तो कई बार इतनी पुरानी कि किसी को भी यकीन ना हो पाए। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ, जब वो अपने परिवार के साथ फ्लोरिडा के समुद्र तट पर घूम रहा था और अचानक उसकी नजर एक क्लैम पर पड़ी। शख्स उस वक्त हैरान रह गया, जब उसे पता चला कि ये क्लैम 200 साल पुराना है।

क्लैम दिखा, तो खाने के लिए उठाया

क्लैम दिखा, तो खाने के लिए उठाया

वैसे तो समुद्र किनारे क्लैम का मिलना बेहद आम बात है। लोग क्लैम खाना भी बेहद पसंद करते हैं। ठीक ऐसे ही शख्स की नजर जब इस क्लैम पर पड़ी, तो पहले उसने इसे खाना चाहा। Tallahassee Democrat के मुताबिक, शख्स का कहना है कि उसने इसे खाने का विचार बनाया लेकिन फिर थोड़ी देर सोचा और उसे लगा कि ये कुछ खास हो सकता है।

क्लैम को लेकर मरीन लैब में गया शख्स

क्लैम को लेकर मरीन लैब में गया शख्स

पार्कर नाम के शख्स ने कहा कि बाद में क्लैम को ना खाने के आइडिया अच्छा निकला। वे 6 इंच और 2.6 पाउंड के इस क्लैम को फ्लोरिडा के पैनेसिया में गल्फ स्पेसिमेन मरीन लैब में ले गए और इसके बारे में और जानकारी इकट्ठी की। इसके बाद लैब में स्टडी के बाद पता चला कि इस क्लैम की उम्र तो 214 साल से भी ज्यादा पुरानी है। अपनी रिसर्च के सम्मान में उन्होंने इस क्लैम का नाम एबर क्लैम लिंकन रखा।

क्लैम के अनोखे नाम के पीछे की कहानी

क्लैम के अनोखे नाम के पीछे की कहानी

गल्फ स्पेसिमेन मरीन लैब ने इस यूनीक नाम को खोजने के लिए फेसबुक का सहारा लिया। उन्होंने दो फोटोज के साथ क्लैम के कुछ क्लोजअप भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। लैब के मेंबर ने बताया कि ये क्लैम 1809 में पैदा हुआ था। यही कारण है कि इसका नाम अब्राहम लिंकन के नाम पर रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि ये 2.8 से 4.3 इंच तक की लंबाई वाले हो सकते हैं। इनका वजन 2.6 तक हो सकता है। इसके साथ ही ये 200 सालों तक जिंदा भी रह सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

पार्कर को मिले इस 200 साल पुराने क्लैम की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। क्लैम की कुछ क्लोजअप भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्हाल पार्कर इस क्लैम को ना खाने के अपने फैसले को लेकर काफी खुश हैं। अगर वे इस क्लैम को खा लेते, तो इतने पुराने क्लैम के बारे में उन्हें कभी भी पता नहीं चलता।

Recommended Video

    Antarctica Thwaites Glacier: क्या आने वाला है 'प्रलय', दुनिया पर मंडरा रहा है खतरा? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+