रेलवे ट्रैक पर पटाखे फोड़ता नजर आया यूट्यूबर, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
कई बार सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज पाने के लिए लोग कुछ भी कर लेते हैं। कई दफा तो लोग अपनी और दूसरों की जिंदगी को भी दांव पर लगाने से पहले नहीं सोचते। ऐसा ही कुछ एक शख्स ने उस वक्त किया, जब उसने रेलवे प्लेटफॉर्म पर पटाखे जलाए। शख्स की इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला फुलेरा-अजमेर पर दांतरा स्टेशन का है, जहां एक शख्स को स्नेक क्रैकर्स जलाते हुए देखा गया। जैसे ही शख्स ट्रैक पर पटाखे जलाता है तो वहां घना, काला धुंआ छा जाता है। इससे इलाके में एक खतरनाक स्थिति पैदा हो गई।

टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा साझा किए वीडियो के मुताबिक, यूट्यूबर रेलवे ट्रैक पर पटाखे फोड़ रहा है!! इस तरह के कृत्यों से आग के रूप में गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं, कृपया ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें।
अप्रत्याशित रूप से वीडियो को इंटरनेट उपयोगकर्ताओं से कड़ी प्रतिक्रिया मिली, जिन्होंने YouTuber की उसकी लापरवाही के लिए आलोचना की और इस तरह के काम से जुड़ी गंभीर सुरक्षा चिंताओं पर प्रकाश डाला।
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर में मंडल रेल प्रबंधक और रेलवे सुरक्षा बल को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। इस क्लिप को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं कि भला इस तरह दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले काम को कोई इतने मजे से कैसे कर सकता है। यूट्यूबर को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि उसकी इस हरकत की वजह से कितना बड़ा हादसा हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications