नामी रेस्टोरेंट के खाने में शख्स ने खुद डाला मरा हुआ चूहा, वजह आपको भी चौंका देगी
बीजिंग। चीन के हैडीलाओ में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स फ्री में खाने खाने की लालच में खाने में मरा हुआ चूहा डाल देता है और इसका आरोप रेस्टोरेंट पर मढ़ देता है। दरअसल शख्स ने पहले होटल से खाना ऑर्डर किया। खाना उसके पास पहुंचने के 20 मिनट बाद शख्स ने होटल से शिकायत करते हुए कहा कि खाने में मरा चूहा है। इसके बाद होटल ने उसने मुफ्त में खाने की पेशकश की लेकिन युवक ने मना कर दिया।

5 मिलियन युआन की मांग की
इसके बाद जब मामला बढ़ गया तो रेस्टोरेंट वाले समझौता पर उतर आए और सबसे पहले 20,00 युआन का भुगतान करने के लिए सहमत हुआ जो कि लगभग 2 लाख रुपए होता है लेकिन श्री गुओ ने यह प्रस्ताव ठुकराते हुए 5 मिलिनय युआन की मांग की जलगभग 5 करोड़ रुपए होता है। इसके बाद जब बात नहीं बनी तो होटल वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

पुलिस पूछताछ में युवक ने कबूला गुनाह
इसके बाद पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की और पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी रेस्टोरेंट से मोटी रकम वसूलने के लिए ये तरीका अपनाया। क्योंकि पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उस व्यक्ति ने अपने गृहनगर में मृत चूहे को पाया था और फिर उसे एक बोतल में भर कर बीजिंग लेकर चला गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने यह भी कबूल किया कि वो सब कुछ फ्री में खाना चाहता था लेकिन बाद में वो लालच कर बैठा।

रेस्टोरेंट के सूप में मिला था मरा हुआ चूहा
बता दें कि इससे पहले चीन में ही एक गर्भवती महिला के सूप में मरा हुआ चूहा मिलने के बात से सनसनी फैल गई थी। गर्भवती महिला छह सितंबर को अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट गई थी जहां उनके खाने में मरा हुआ चूहा पाया गया था। इसके बाद महिला ने खाने में मरे हुए चूहे की तस्वीर ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी का शेयर एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। यही नहीं जब महिला की मां ने पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान के बारे में बात की तो रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने गर्भपात कराने की सलाह भी दी थी।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट लेने नग्न अवस्था में एयरपोर्ट पहुंचा शख्स, पकड़ने पर बताई ये वजह, विडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications